Organic Farming से करे दोगुनी कमाई, होते है ये बड़े फायदे

Gurmeet
By Gurmeet
3 Min Read

Organic Farming : हमारे देश में हजार वर्षों से चली आ रही ऑर्गेनिक खेती की परंपरा अब खत्म होती जा रही है। अब इसकी जगह लोग आधुनिक चीजों का उपयोग करके खेती करना शुरू कर रहे है। फसलों को समय से पहले तैयार करने के लिए किसान रासायनिक उर्वरक, केमिकल्स, कीटनाशक के साथ अन्य जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल करते है। जिसका परिणाम यह हो रहा है कि अनाज तो भरपूर मिल रहा है लेकिन इसके साथ कैंसर जैसी कई ऐसी खतरनाक बीमारियां भी हमारे साथ आ रही है जो सीधे मौत के मुंह में ले जाने के लिए काफी है।

आधुनिक खेती से लोग जिस तरह से खतरनाक बीमारियों की ओर बढ रहे है जो हमारे पर्यावरण को भी बड़ा नुकसान पहुंचा है। इन सभी कारणों से, लोगों का ध्यान फिर से जैविक खेती की ओर बढ़ रहा है।

अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी किसानों को कैमिकल और पेस्टिसाइड का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे है। लेकिन किसानों को ऑर्गेनिक खेती की जानकारी न होने के कारण, लोग इसकी खेती करने से कतरा रहे है। इस समस्या को दूर करने के लिए, आज हम जैविक खेती के फायदे और नुकसान के बारे में बता रहे हैं।

Organic Farming के फायदे:

जैविक खेती से हमें एक नही बल्कि कई बड़े फायदे देखने को मिलते है। इसका उपयोग करन से भूमि, जल और वायु प्रदूषण का स्तर कम होता है। जैविक खेती में किसी भी तरह के रासायनिक पदार्थों, कीटनाशकों और केमिकल फर्टिलाइजर्स का इस्तेमाल नहीं होता है। बल्कि इससे पौष्टिक और जहर मुक्त अनाज उत्पन्न होता है, जो स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होता है। इन अनाज में हममें विटामिन की मात्रा भी अधिक मिलती है। पशु चारा भी अच्छा होता है।

जैविक खेती करने से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है और पानी की बचत भी होती है। किसानों को महंगे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का उपयोग नहीं करना पड़ता है, जिससे उन्हें लाभ होता है।

जैविक खेती पर्यावरण के अनुकूल होती है और Reduce, Reuse और Recycle को बढ़ावा देती है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं, जो किसानों और मजदूरों की आर्थिक हालात में सुधार करता है।

Organic Farming के नुकसान:

इस समय लोग जैविक खेती से हटकर पारंपरिक खेती को करना बेहतर समझते है क्योकि जैविक खेती में, हम मानवीय श्रम का उपयोग करते हैं, जबकि पारंपरिक खेती में हम आधुनिक मशीनों का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा, जैविक खेती को शुरू करने में पारंपरिक खेती की तुलना में अधिक समय लगता है। इसलिए, हमें इस परिवर्तन के लिए सही समय और प्रयास की आवश्यकता है।

Share This Article
Leave a comment