Weather Update Today: बिहार-झारखंड समेत इन राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना, मौसम विभाग ने अलर्ट किया जारी

Gurmeet
By Gurmeet
2 Min Read

Weather Update Today: एक बार फिर से देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने कई राज्यो में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना जताई है। मौसम विभाग की मानें तो पूर्व-मध्य भारत के कई राज्यों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।

दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम:

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक दिल्ली-NCR में आने वाले 3 दिनों तक मौसम सामान्य रहने वाला है। इन तीन दिनों तक दिल्ली-NCR में आसमान साफ रहेगा। वहीं तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ओलावृष्टि की संभावना:

मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 18 और 19 मार्च को अलग-अलग स्थानों में ओलावृष्टि की संभावना है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में 18 और 19 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि इस दौरान आंधी, बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

IMD ने जारी की ओलावृष्टि की चेतावनी:

इसके साथ ही मौसम विभाग ने बिहार, झारखंड और ओडिशा में भी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई है।
IMD के मुताबिक, विदर्भ में 18 और 19 मार्च को अलग-अलग स्थानों पर बारिश के साथ ओले पड़ सकते हैं। साथ ही बिहार में 19-21 मार्च के दौरान हवाओं के साथ छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश के साथ पड़ेंगे ओले:

मौसम विभाग ने झारखंड और ओडिशा में 19 मार्च को कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। IMD ने बताया कि 19 और 20 मार्च को ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही गंगीय पश्चिम बंगाल में 19 मार्च को गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी दी है।

Share This Article
Leave a comment