Weather Update: इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, जाने दिल्ली एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Gurmeet
By Gurmeet
3 Min Read

Weather Update : भारत के मौसम विभाग यानि IMD की और से कहा गया है भारत में आज पूर्वी तथा मध्य हिस्से में गरज-चमक के साथ मध्यम बारिश हो सकती है साथ ही कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि भी हो सकती है। आइये अब आपको बताते हैं की पूर्वी तथा मध्य भारत में किन किन स्थानों पर बारिश हो सकने की संभावना जताई गई है।

बिहार-झारखंड में बारिश:

मौसम विभाग की और से बताया गया है की आज यानि 21 मार्च को गंगीय पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओडिशा में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार और पूर्वी मध्य प्रदेश में भी तेज हवाओं, बिजली तथा चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम:

बताया जा रहा है की आज दिल्ली में मौसम साफ़ रहेगा। तापमान में प्रतिदिन बढ़ोतरी होती जा रही है, इसी क्रम में आज तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो सकता है। मौसम विभाग ने कहा है की आज आज न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस, जबकि अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश:

मौसम विभाग ने आज पूर्वोत्तर राज्यों में बारिश होने की संभावना जताई है। कहा है की आज तेलंगाना, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा यह संभावना भी जताई है की आज से 25 मार्च तक पूर्वोत्तर राज्यों अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश होने की संभावना है।

बढ़ेगा तापमान:

IMD की और से मौसम के तापमान में बढ़ोतरी की बात भी कही गई है। बताया गया है की उत्तर-पश्चिम और पश्चिम भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक पारा बढ़ेगा। वहीं पूर्वी भारत में अगले 2 दिनों में 2-3 डिग्री सेल्सियस की कमी हो सकती है। विभाग ने कहा है की अगले 2 दिन में मध्य भारत में तापमान में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी लेकिन उसके बाद में तापमान में वृद्धि की संभावना है।

लू की चेतावनी:

मौसम विभाग ने कहा है की 23 मार्च के दौरान सौराष्ट्र और कच्छ के अलग लग हिस्सो में लू चलने की संभावना है। विभाग ने कहा है की अगले 5 दिनों के दौरान गर्म और आर्द्र मौसम रहने की संभावना है।

Share This Article
Leave a comment