Weather News: हरियाणा पंजाब सहित इन जगह पर होगी झमाझम बारिश, जाने ताज़ा अपडेट

Gurmeet
By Gurmeet
2 Min Read

Weather News: मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल जाएगा। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर की स्पीड से हवाएं भी चलेंगी। 13 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है।

हरियाणा के 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद में बारिश के आसार हैं।

पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे:

उधर, पंजाब के 7 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला और जालंधर में बारिश के आसार हैं।

चंडीगढ़ में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने के आसार हैं:

मौसम विभाग ने आज से 14 मार्च तक आंशिक रूप से बादल छाने और तेज हवा चलने की संभावना जताई है। 24 घंटे में यहां के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में आंशिक गिरावट आई है। दिन के तापमान में 0.9 डिग्री की गिरावट और रात के 1.7 की गिरावट देखी गई। ​

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि मौसम में इस बदलाव के कारण रात के न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी होगी और दिन के अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। हरियाणा-पंजाब और चंडीगढ़ में आज से मौसम बदल जाएगा।

Share This Article
Leave a comment