Weather Alert: अब इन हिस्सों में होगी तेज बारिश, जाने मौसम अपडेट

Gurmeet
By Gurmeet
3 Min Read

Weather Alert : भारत के तमाम हिस्सों में इन दिनों मौसम का मिजाज काफी रंग बदलता जा रहा है। कई इलाकों में बारिश होने से मौसम खुशनुमा हो गया। इसके अलावा पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी ने लोगों का जीना हराम कर रखा है ,जिससे तापमान काफी नीचे गिरता जा रहा है। मैदानी हिस्सों में गर्म लू के थपेड़ों ने घरों से निकलना दुश्वार कर रखा है, जिससे तापमान में काफी इजाफा देखने को मिल रहा है। इसके अलावा दक्षिण भारत के कुछ इलाकों में देर रात आंधी के साथ बूंदाबांदी होने से मौसम सुहावना हो गया।

अब उम्मीद है कि देश के कई इलाकों में एक बार फिर बादल आसमान में डेरा डालने जा रहे हैं, जिससे लोगों का जीना हराम हो जाएगा। इस बीच भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) ने देश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

यहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज:

भारतीय मौसम विभाग(आईएमडी) के अनुसार, बीते दिनों से देश के अलग-अलग राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इसी क्रम में अब यूपी में भी खराब मौसम का असर देखने को मिलने की उम्मीद है। राजधानी लखनऊ के मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, यूपी में 19 अप्रैल को आंधी और बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है।

ऐसे में बारिश की वजह से यूपी का मौसम काफी बदल जाने की उम्मीद है। इसका असर लोगों के स्वास्थ्य पर भी पड़ने की संभावना है। बारिश के बादल पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण छाने की उम्मीद है। इसके अलावा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश होने की उम्मीद जताई गई है।

राज्य के गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, कांशीराम नगर, एटा, बिजनौर और गाजियाबाद में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है। आगरा, मथुरा, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, ज्योतिबाफुले नगर और मुरादाबाद में बादलों की चमक और गरज के साथ बारिश होने की उम्मीद जताई है। फिरोजाबाद, महामाया नगर में बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी है।

जानिए यहां कितना रहेगा तापमान:

आईएमडी के मुताबिक, यूपी की राजधानी लखनऊ में बुधवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किए जाने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया हुआ था। इसके साथ ही यूपी के हरदोई में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

कानपुर में अधिकतम तापमान 39.4 न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस, लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 37 न्यूनतम 25.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है

 

Share This Article
Leave a comment