Mosam Update: देश के इन राज्यों में होगी जोरदार बारिश, IMD ने दी जानकारी

Gurmeet
By Gurmeet
1 Min Read

Mosam Update : तापमान अप्रैल के शुरू होते ही बढ़ा है। सुबह हल्की ठंडक है। लेकिन दिन में धूप निकलते ही गर्मी महसूस होने लगती है। मौसम विभाग ने देश भर में 40 डिग्री तक का तापमान रिकॉर्ड किया है।

IMD का अलर्ट:

पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में आज से 4 अप्रैल तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, कर्नाटक और महाराष्ट्र में तापमान बढ़ने से लू चलने की सूचना दी गई है।

IMD के अनुसार 3 से 6 अप्रैल के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा, 4 अप्रैल के आसपास पंजाब और दिल्ली एनसीआर में बारिश हो सकती है।

भारतीय मौसम विभाग ने आज से लेकर अगले तीन दिनों तक अरुणाचल प्रदेश में आंधी-तूफान और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यह भी बताया गया है कि असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और सिक्किम में 1 अप्रैल से 4 अप्रैल तक बारिश होगी।

Share This Article
Leave a comment