Monsoon Update: अगले 4 दिनों तक खूब बरसेगे बादल, और साथ में आंधी और बारिश की चेतवानी

By Gurmeet
3 Min Read

Monsoon Update: देशभर में मौसम का मिजाज (Weather Update) बहुत ही तेजी से बदलता हुआ नजर आ रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय बारिश और बर्फबारी (Weather Forecast Today) को लेकर चेतवानी जारी कर दी गई है। राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाके में आज मौसम का मिजाज एक बार फिर से बदलता हुआ दिख रहा है।

होली से पहले दिल्ली के कई इलाको में रुक रुककर बारिश देखने को मिली है:

जिसके बाद दिल्ली का मौसम काफी ही ज्यादा सुहावना हो गया था। हालांकि, दिल्ली -नोएडा में आज एक बार फिर से तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। राजधानी दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए हुए देखने को मिलेंगे।

पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में आज यानी 26 मार्च की रात पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना है, जिसके असर से एक बार फिर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली में आज यानी 26 मार्च को बादल छाए रह सकते हैं।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय और सिक्किम में गरज के साथ बारिश होने की भविष्वाणी की गई है। मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और उत्तर पश्चिम भारत के आसपास के मैदानी इलाकों में 29 मार्च तक भारी बारिश की आशंका जताई गई है।

हिमालय क्षेत्र में बारिश की चेतवानी:

एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के हिमालयी क्षेत्र में आने की संभावना जताई गई है, जिसकी वजह से 29 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इस बीच, 28 और 29 मार्च को हिमाचल प्रदेश में छिटपुट ओलावृष्टि की भी संभावना है।

इन राज्यों में बारिश की चेतवानी:

पूर्वोत्तर असम और आसपास के क्षेत्र में आज अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, सिक्किम, त्रिपुरा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में हल्की बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। 29 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अलग – अलग जगहों पर बिजली गिरने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज, 26 मार्च को आसमान में बादल छाए छाए रह सकते हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान आज 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। महीने के आखिरी दिनों में दिल्ली में भी बारिश के आसार जताये गए हैं। 29 और 30 मार्च को बारिश और आंधी की संभावना जताई गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version