हरियाणा फिर एक्टिव हुआ मानसून, प्रदेश में होगी झमाझम बारिश; येलो अलर्ट जारी

Rakesh Gusaiana
3 Min Read

Haryana Weather Today: हरियाणा पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस भरे दिनों ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। बारिश को लेकर प्रदेशवासियों में सिर्फ मायूसी ही देखने को मिली है। लेकिन मौसम को लेकर एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। हरियाणा में एक बार फिर बारिश का दौर शुरू होने वाला है। जी हाँ, हरियाणा में एक बार फिर मानसून एक्टिव हो गया है। मौसम विभाग ने आगामी 22 अगस्त तक प्रदेश के कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आज प्रदेश के नौ जिलों में बारिश के आसार है।

मौसम विभाग ने आज प्रदेश के 9 जिलों के बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें उत्तर हरियाणा के यमुनानगर और पंचकूला जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जुलाई के मुकाबले इस बार अगस्त में काफी कम बारिश हुई है।

अगर बात साप्ताहिक मौसम की करें तो, पिछले सात दिन में सामान्य से 72% कम बारिश हुई है। वहीं पूरे मानसून सीजन की बात करें तो अब तक औसत से 18% ज्यादा बारिश हुई है।

मौसम विभाग ने आज यानी रविवार को उत्तरी हरियाणा के कुछ जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है जिसमे पंचकूला यमुनानगर, करनाल, अंबाला, कुरुक्षेत्र, कैथल शामिल है। इसके साथ ही दक्षिण और दक्षिण पूर्व के सिर्फ दो जिले सोनीपत, पानीपत और राज्य के पश्चिम और दक्षिण पश्चिम के जिले जींद में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार है। IMD का अंदेशा है की इन जिलों में 50MM तक बारिश हो सकती है।

आपको मौसम विभाग की भविष्यवाणी बताएं तो, बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाब का क्षेत्र बनने से हवाओं में बदलाव होने के आसार बने हैं। पश्चिम से पूरब की ओर हवा चलने से 22 अगस्त तक कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम परिवर्तन से प्रदेश के तापमान में गिरावट के साथ साथ भीषण गर्मी से राहत के आसार है जिससे उमस भरे इस दौर से लोगों को राहत मिलेगी।

आपको बता दें की अगस्त महीने में सामान्य से 72% कम बारिश हुई है। अगर बात पिछले 24 घंटे कि की जाए तो केवल 4.5 MM ही बारिश हुई है। इससे अब अगस्त में सामान्य से बारिश 65% से घटकर 61% पर पहुंच गई है। वहीं एक दिन की बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है।

आपको बता दें की कई जिलों का तापमान 39 डिग्री के पार पहुंच गया था, लेकिन बारिश से अब 35 डिग्री से नीचे आ गया है।

Share This Article
Leave a comment