हरियाणा के 21 जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी किया है। यमुनानगर और रेवाड़ी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक, यहां 115.1 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। इस बाढ़ के कारण अब तक 606 गांव और 33 शहर प्रभावित हो चुके हैं, और विभिन्न बीमारियों से प्रभावित 45,000 से अधिक लोग हैं। इन जिलों में बारिश के साथ-साथ गरज-चमक की भी संभावना है, जिससे यलो अलर्ट जारी किया गया है।
बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बीमारियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। 24 घंटे में 372 लोगों को फीवर की पुष्टि हुई है और अब तक सूबे में 11,604 लोग फीवर से पीड़ित हो चुके हैं। 64 लोगों को गैस संबंधी शिकायत हुई है, जिनकी संख्या अब तक 2,833 पहुंच गई है। स्नेक बाइट के मामले में भी 60 से अधिक आए हैं। स्किन संबंधी शिकायतों की संख्या 524 है। बाढ़ ग्रस्त 12 जिलों में अब तक बीमार लोगों की संख्या 45,217 है।
हरियाणा के पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, चरखीदादरी जिले जिनमें यलो अलर्ट जारी हुआ है, वहां गरज-चमक के साथ बारिश की अधिकतम 15 मिलीमीटर की संभावना है।