Delhi Weather: दिल्ली NCR वालो को नहीं मिलेगी गर्मी की राहत, जाने आज केसा रहेगा मौसम

Gurmeet
By Gurmeet
2 Min Read

Delhi Weather: तेज हवा और हल्की बारिश के बाद भी तापमान में गर्मी बनी हुई है। आने वाले दिनों में भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है। बुधवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री कम रहा। वहीं अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

वहीं, मौसम की मेहरबानी के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को एक्यूआइ 178 रहा। इस स्तर की हवा को ‘मध्यम’ श्रेणी में रखा जाता है।

आगे कैसा रहेगा मौसम:

आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 अप्रैल को रात के समय एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अप्रैल को एक बार फिर आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा, 28 से 30 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रह सकता है।

Share This Article
Leave a comment