Raksha Bandhan 2023: जानिये आज रक्षाबंधन पर शुभ, जानें राखी बांधने का मुहूर्त, मंत्र और भद्रा काल

Rakesh Gusaiana
3 Min Read

Raksha Bandhan 2023 Muhurat: आज 30 अगस्त है, और आज के दिन रक्षाबंधन का प्रिय त्योहार मनाया जाता है, जिसमें बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और भाई जीवनभर बहन की रक्षा करने का प्रण लेता है।

भाई बहन के अटूट प्रेम का यह पर्व आज दो शुभ योग, विशेष रूप से बुधादित्य और सुकर्मा में, बन रहा है। शतभिषा नक्षत्र रात 08:47 पी एम को प्रारंभ हो रहा है और सुकर्मा योग रात 09:33 पी एम से प्रारंभ हो रहा है। हालांकि, आज दिन में रक्षाबंधन का उत्सव नहीं मनाया जा रहा है, क्योंकि यह भद्रा के साथ सावन पूर्णिमा तिथि पर आ रहा है।

सावन पूर्णिमा तिथि सुबह 10:58 एएम पर प्रारंभ हो रही है और इसी समय से भद्रा योग भी शुरू हो रहा है। भद्रा योग रात्रि में समाप्त होगा, जिसके कारण आज रक्षाबंधन के लिए राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 09:01 पी एम के बाद है। राखी बांधने के लिए विशेष समय, मंत्र और भद्रा काल की पूरी जानकारी नीचे दी गई है

रक्षाबंधन की श्रावण पूर्णिमा तिथि कब से कब तक है?

सावन पूर्णिमा तिथि का शुभारंभ: आज, 30 अगस्त, सुबह 10:58 AM से
सावन पूर्णिमा तिथि का समापन: कल, 31 अगस्त, सुबह 07:05 AM पर

रक्षाबंधन पर भद्रा काल कब से है?

आज 30 अगस्त को रक्षाबंधन पर भद्रा काल सुबह सुबह 10:58 AM से आज रात 09:01 PM तक है भद्रा की पूंछ 05:30 पी एम से 06:31 पीएम तक और भद्रा मुख 06:31 पी एम से 08:11 PM तक है।

रक्षाबंधन 2023 राखी बांधने का मुहूर्त और पूजा समय क्या है?

आज राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रात 09:01 PM के बाद से पूरी रात तक है ।जो लोग रक्षाबंधन पर पूजा करते हैं, उसके लिए शुभ समय सुबह 10:58 बजे से है. इस समय से आप पूरे दिन श्रावणी उपाकर्म या अन्य पूजा कर सकते हैं।

रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मंत्र क्या है?

  • येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
  • तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।।

तिलक लगाने का मंत्र

  • केशवानन्न्त गोविन्द बाराह पुरुषोत्तम।
  • पुण्यं यशस्यमायुष्यं तिलकं मे प्रसीदतु।।
  • कान्ति लक्ष्मीं धृतिं सौख्यं सौभाग्यमतुलं बलम्।
  • ददातु चन्दनं नित्यं सततं धारयाम्यहम्।।

31 अगस्त को रक्षाबंधन पर राखी बांधने का मुहूर्त

इस दिन आप ब्रह्म मुहूर्त से लेकर सुबह 07:05 AM तक राखी बांध सकते हैं. इस दिन सुबह 05:42 AM से अमृत-सर्वोत्तम मुहूर्त शुरू हो रहा है, जो 07:23 AM तक है। इसके आलावा 31 अगस्त को 08:12 AM से शाम 05:42 PM तक राखी बांधी जा सकती है।

Share This Article
Leave a comment