Kisan News: हरियाणा के इन किसानो के लिए खुसखबरी, सरकार देगी मुआवजा

Gurmeet
By Gurmeet
2 Min Read

Kisan News: उन्होंने कहा कि, किसान ख़राब हुई फसल का ब्यौरा इस जगह पर अपलोड कर सकते हैं। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा, कुछ समय पहले हुई ओलावृष्टि से खराब हुई फसल के लिए ई क्षतिपूरित पोर्टल को 15 मार्च तक खोल दिया गया है।

हरियाणा में 12 जिलों के किसानों को बाढ़ से ख़राब हुई फसल के लिए 87।95 करोड़ रुपये का खरीब सीजन 2023 (कपास फसल) खराबे का फसल मुआवजा DBT के तहत उनके खातों में सीधे जारी करवा दिया गया है। इनमें हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, चरखी दादरी, झज्जर, जींद, सोनीपत, रेवाड़ी, रोहतक,गुरुग्राम और महेंद्रगढ़ शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि:

सरकार ने साल 2023 दौरान बाढ़ से खराब हुई नरमा की फसल का मुआवजा दिया है। इस प्रकार हमेशा किसानों की मदद के लिए तत्पर है। इससे पहले भी सरकार ने किसान हित में काफी फैसले लिए हैं। इसकी वेरिफिकेशन के बाद हरियाणा में 33483 किसानों को मुआवजा मिल रहा है।

किसानों को साल 2023 के दौरान 218 करोड़ 83 लाख रुपये का मुआवजा दिया जा चूका है। सीएम सैनी ने कहा, बाढ़ से ख़राब हुई फसल का मुआवजा लेने के लिए 2 लाख 43 lakh 287 एकड़ भूमि का पंजीकरण करवाया गया था। इसमें से वेरिफिकेशन के बाद 84 हजार 483 एकड़ भूमि के खराबे की पुष्टि हुई। किसानों ने ई क्षतिपूरित पोर्टल पर अपलोड किया गया। उन्होंने कहा, इससे पहले भी नुक्सान की भरपाई के लिए किसानों को 130 करोड़ रुपये का मुआवजा सरकार द्वारा जारी किया जा चूका है।

Share This Article
Leave a comment