Murrah buffalo: कुछ ही महीने में बन जायेगे लखपति, बस पाले इस नस्ल की भैंस

Gurmeet
By Gurmeet
3 Min Read

Murrah buffalo : आज के समय में महंगाई काफी बढ़ चुकी है। बड़ी संख्या में लोग बढ़ती महंगाई से परेशान हैं। अतः अब लोग नए नए बिजनेस आइडिया सर्च करते रहते हैं। यदि आप भी किसी नए बिजनेस आइडिया को सर्च कर रहें हैं और आप भी घर बैठे तगड़ी कमाई करना चाहते हैं तो आपको पशुपालन का बिजनेस कर लेना चाहिए।

बता दें की आज के समय में काफी लोग पशुपालन कर अच्छी इनकम कमा रहें हैं। हालांकि पशुपालन का कार्य ज्यादातर किसान लोग करते हैं लेकिन अब अन्य लोग भी इस कार्य को करके अच्छा पैसा कमा रहें हैं। यदि आप पशुपालन का बिजनेस कर अच्छा पैसा कमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अच्छी नस्ल की भैंस की आवश्यकता होती है। आइये अब आपको अच्छी नस्ल की भैंस के बारे में बताते हैं।

यह है बढ़िया नस्ल की भैंस:

आपको जानकारी दे दें की मुर्रा नस्ल की भैंस को सबसे अच्छा माना जाता है। इसका दूध काफी गाढ़ा होता है तथा इसमें प्रोटीन तथा वसा की भरपूर मात्रा होती है। इस दूध का सेवन करने वाला व्यक्ति जल्दी ही बलवान हो जाता है। बच्चों तथा बीमार लोगों के लिए भी मुर्रा नस्ल की भैंस का दूध काफी लाभकारी होता है। इसके दूध काफी अधिक मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो की शारीरिक विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। आइये अब हम आपको मुर्रा नस्ल की भैंस की पहचान के बारे में बताते हैं।

यह है पहचान:

आपको बता दें की मुर्रा नस्ल की भैंस का रंग काला तथा चमकीला होता है। यह भैंस सामान्य भैंसो की तुलना में आकार में कुछ चौड़ी होती है। इसके अलावा इसके सींग भी जलेबी की तरह घुमावदार होते हैं।

मुर्रा नस्ल की भैंस की कीमत:

आपको बता दें की मुर्रा नस्ल की भैंस हरियाणा के रोहतक, हिसार, जिन्द व करनाल जिलों में तथा दिल्ली और पंजाब में काफी पाई जाती है। इसके अलावा यह इटली, बल्गेरिया, मिस्र आदि कई देशों में भी पाई जाती हैं। इस भैंस का वार्षिक दुग्ध उत्पादन 491 लीटर के लगभग होता है। बता दें की हमारे देश में मुर्रा, मेहसना और सुरति नस्ल की भैंसो को बढ़िया मना जाता है। इसकी कीमत 60 हजार से 2 लाख रुपये तक जाती है।

Share This Article
Leave a comment