todayharyana

गोल्ड मैडल विजेता को 3 करोड़, रजत को 1.5 करोड़ व कांस्य को 75 लाख रूपए देगी हरियाणा सराकार

Haryana government will give Rs 3 crore to the gold medal winner, Rs 1.5 crore to the silver medalist and Rs 75 lakh to the bronze medalist.
 | 
C M

हरियाणा में खिलाडिय़ों की उभरती प्रतिभा को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार निरंत कदम उठा रही है। इस संदर्भ में एशियाई खेलों में   पदक विजेता खिलाडिय़ों की पुरस्कार राशि में वृद्धि की गई है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछली सरकारों की तुलना में उनकी सरकार ने सभी श्रेणियों में   पुरस्कार राशि मेंं वृद्धि की है। उन्होंने ऐलान किया कि सरकार हरियाणा को देश का खेल हब बनाने के लिए खेलों व खिलाडिय़ों को हर प्रकार की सुविधाएं देगी।   उन्होंने बताया कि चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में भी हरियाणा के खिलाडिय़ों ने धूम मचा रखी है।  

अकेले हरियाणा से 86 खिलाड़ी

इन खेलों में भारत से कुल 655 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इनमें 86 खिलाड़ी अकेले हरियाणा से हैं। इन खिलाडिय़ों ने अब 22 पदक हासिल किए हैं। इनमेंं 7 स्वर्ण   पदक, 3 रजत और 12 कांस्य पदक शामिल हैं। व्यक्तिगत स्पर्धा में अब तक हरियाणा के खिलाड़ी 15 मैडल जीत चुके हैं। 5 स्वर्ण और 10 कांस्य पदक हैं। इसी   तरह टीम इवेंट में हरियाणा के खिलाडिय़ों ने कुल 7 मैडल जीते हैं। जिनमें 2 स्वर्ण, 3 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस के 2005 से   2014 तक कार्यकाल मेंं प्रदेश में एशियाई खेल विजेताओं को स्वर्ण पदक जीतने पर 2 करोड़ रूपए, रजत पदक जीतने पर 1 करोड़ व कांस्य पदक विजेता को 50   लाख रूपए का नगद पुरस्कार दिया जाता था। लेकिन वर्तमान सरकार ने स्वर्ण पदक विजेताओं की पुरस्कार राशि को बढ़ाकर 3 करोड़ रूपए, रजत पदक विजेताओं   को 1.5 करोड़ रूपए और कांस्य पदक विजेताओं को 75 लाख रूपए किया है।  

प्रतिभागी के लिए 7.5 लाख

राज्य सरकार द्वारा प्रतिभागी खिलाड़ी को भी 7.5 लाख रूपए की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। प्रदेश सरकार खिलाडिय़ों को विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं मेंं   प्रतिभागियोंं की तैयारी करने में भी भरपूर सहायता करती है। एशियन व पैरा एशियन खेलोंं मं प्रतिभागी खिलाडिय़ों को 2.5 लाख रूपए की अग्रिम राशि प्रदान की   जाती है ताकि वे बेफिक्र तैयारी कर सकें।