todayharyana

हरियाणा के जीवन नगर में चौथा आल इंडिया प्राईज मनी श्री सतगुरू जगजीत सिंह जी हॉकी टूर्नामेंट शुरू

Fourth All India Prize Money Shri Satguru Jagjit Singh Ji Hockey Tournament begins in Jeevan Nagar, Haryana.
 | 
Madaan

नामधारी सतगुरूओं की अपार कृपा से जीवन नगर के मैदान से ऐसे खिलाड़ी निकले हैं, जिन्होंने हॉकी खेल मेंं देश-विदेश में अपनी अलग से पहचान बनाई है।   देश की हॉकी टीम के कप्तान रहे सरकारा सिंह ने भी इस मैदान से हॉकी की बारीकियां सीखी थी। वे लंबा समय भारत देश की हॉकी टीम के कप्तान रहे हैं। आज   भी इस मैदान में खेलने वाले खिलाड़ी देश की हॉकी की टीम में बने हुए हैं। इस क्षेत्र पर नामधारी गुरूओं की अपार कृपा है। सतगुरू उदय सिंह की अपार कृपा से   ही यहां पर हॉकी के खिलाड़ी तैयार किए जा रहे हैं। इस मैदान को हॉकी की नर्सरी भी कहा जाता है। क्योंकि हर रोज सैकड़ों खिलाड़ी इस मैदान में आकर तैयारी   करते हैं और यहां पर कोच उनको हॉकी की बारीकियां सिखाता है।  

नामधारी पंथ के सतगुरू उदय सिंह की अपार कृपा से 13 अक्तूबर से गांव जीवन नगर के एस्ट्रोट्रफ मैदान में श्री सतगुरू जगजीत सिंह फील्ड हॉकी क्लब संतनगर क  ी ओर से चौथा आल इंडिया प्राईज मनी श्री सतगुरू जगजीत सिंह जी हॉकी टूर्नामेंट शुरू हो गया है, जो 17 अक्तूबर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में ईनामी 8 टीमें भाग   लेंगी। टूर्नामेंट में पुल ए. की टीम नवल टाटा, स्पोर्टस हॉस्टल चंडीगढ़, स्पोर्टस हॉस्टल हब्री और साईं सोनीपत है और बी. पुल में घुम्मण हेरा रायसर, राउंड ग्लास   हॉकी एकदमी, रिपब्लिक स्पोर्टस क्लब मुम्बई और नामधारी 11 टीमें शामिल हैं। इस प्रतियोगिता का शुभारंभ बिजली मंत्री चौ. रणजीत सिंह करेंगे और अंतिम दिन   सतगुरू उदय सिंह खिलाडिय़ों को आशीर्वाद देंगे और अपने कर कमलों से ईनाम वितरण करेंगे।