todayharyana

चोपटा हाथ से हाथ जोड़ो रैली, झूठ और जुमलों की पोल खोलने का समय आ गया: दीपेंद्र हुड्डा

Chopta Haath Se Haath Jodo rally, the time has come to expose lies and jumlas: Deepender Hooda
 | 
दीपेंडेर

चोपटा हाथ से हाथ जोड़ो रैलीरू झूठ और जुमलों की पोल खोलने का समय आ गया  दीपेंद्र हुड्डा  

चौपटा। चौपटा अनाजमंडी में पूर्व विधायक भरत सिंह बैनीवाल के खेमें में झमाझम बारिश के साथ हाथ से हाथ जोड़ो रैली का आगाज हुआ। रैली में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने मुख्यअतिथि के रूप में सिरकत की। दीपेंद्र हुड्डा के रैली स्थल पर आगमन पर हजारों संख्या में पहुंचे लोगों के द्वारा फूल बरसा कर भव्य स्वागत किया।

रैली

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब हरियाणा में झूठ और जुमलों की पोल की पोल खोलने का एंव भाईचारे को तोड़ने वाली सरकार के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने का समय आ गया है। उन्होने कहा कि जिस तरह कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार ने शपथ ली है ठीक उसी प्रकार आगामी लोकसभा चुनाव में हरियाणा में भी कांग्रेस सरकार जनता से हाथ से हाथ जोड़कर शपथ लेगी।

चोपटा हाथ से हाथ जोड़ो रैली, झूठ और जुमलों की पोल खोलने का समय आ गया: दीपेंडेर हुड्डा

उन्होने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल पर वार करते हुए कहा कि मौजूदा समय में हरियाणा प्रदेश में बाढ का कहर बना हुआ है और मुख्यमंत्री हालात का जायजा लेने के लिए हवाई जहाज में घुम रहें है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों की हालात जानने के लिए धरातल पर उतरे और बाढ से प्रभावित लोंगों का सहयोग करें। हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में व्यापक भ्रष्टाचार हो रहा है और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की पोल खुल रही है।

चोपटा हाथ से हाथ जोड़ो रैली, झूठ और जुमलों की पोल खोलने का समय आ गया: दीपेंडेर हुड्डा

भाजपा.जजपा के भ्रष्टाचार की रफ्तार इतनी तेज है कि एक घोटाले का जिक्र भी खत्म नहीं होता दूसरा सामने आ जाता है। दूसरे घोटाले की जांच तक शुरू नहीं होती कि तीसरा आ जाता है। अब जमीन घोटाला उजागर हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा-जजपा की ठगबंधन सरकार की जनविरोधी नीतियों से समाज का हर वर्ग दुखी है।

चोपटा हाथ से हाथ जोड़ो रैली, झूठ और जुमलों की पोल खोलने का समय आ गया: दीपेंडेर हुड्डा

इसलिए आगामी चुनाव में हरियाणा की जनता सत्ता में बदलाव चाहती है। जनता ने विचार बना लिया है इस बार हरियाणा में कांग्रेस की निश्चित ही सरकार बनेगी। इस मौके पर विधायक शिसपाल कैहरवाला, पूर्व सांसद सुशील इंदौरा, प्रलाहद सिंह गिलाखेड़ा,राम सिंह, पूर्व विधायक भरत सिंह बेनीवाल, सुमित बेनिवाली, राजकुमार शर्मा, मोहित शर्मा, इंद्र खोड सहित अन्य कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।