todayharyana

शारदा सिहाग बनी जजपा महिला जिलाध्यक्ष, पार्टी हाईकमान का जताया आभार

Sharda Sihag became JJP Women's District President, expressed gratitude to party high command
 | 
सिहग

शारदा सिहाग बनी जजपा महिला जिलाध्यक्ष
पार्टी हाईकमान का जताया आभार

सिरसा। जननायक जनता पार्टी की ओर से हाल ही में महिला जिलाध्यक्षों के पद पर नई नियुक्तियां की गई है, जिसमें शारदा सिहाग को पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने पर सिरसा महिला जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति दी गई है। ऐलनाबाद जजपा कार्यालय में वीरवार को शारदा सिहाग की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

अपनी नियुक्ति पर शारदा सिहाग ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला, हरियाणा प्रदेश के युवा उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला, प्रदेश अध्यक्ष सरदार निशान सिंहए प्रदेश प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला, विधायिका नैना चौटाला, महिला प्रदेश अध्यक्ष शीला भ्यानए राष्ट्रीय संगठन सचिव राजेंद्र लितानी का आभार व्यक्त किया और कहा कि पार्टी हाईकमान की ओर से जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई हैए उस पर वे तन-मन-धन से खरा उतरने का प्रयास करेंगी।

शारदा सिहाग ने कहा कि वे सभी को विश्वास दिलाती हैं कि दिल से संगठन की सेवा करूंगी। शारदा सिहाग ने ऐलनाबाद हलकाध्यक्ष अंजनी लढा का भी आभार जताया, जिन्होंने समय-समय पर उनका बेहतर तरीके से मार्गदर्शन किया। शारदा सिहाग ने कहा कि विधायिका नैना चौटाला ने डिपू आबंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण व पंचायती राज में 50 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को लागू कर अपना वादा पूर कर दिया है।

हलकाध्यक्ष अंजनी लढ़ा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. अजय सिंह चौटाला व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ताऊ देवीलाल द्वारा दिखाए गए सेवाभाव के मार्ग पर चलते हुए लगातार जनहित में नीतियां बनाकर लागू कर रहे हैं, जिनसे सभी वर्ग लाभांवित हो रहे हैं। लढ़ा ने कहा कि डिप्टी सीएम ने चुनावों में किए अधिकतर वायदों को एक-एक कर पूरा कर दिया है, जिससे जनता में पार्टी के प्रति विश्वास बढ़ा है और आए दिन पार्टी का कुनबा बढ़ता जा रहा है।

इस मौके पर सुरजीत सिहाग खारी सुरेरा, रोहतास देहडू, श्रवण जोशी, कमलेश सिहाग, कैलाश जाखड़, पूजा लढा, रेखा रानी, रितिशा लढ़ा, गौरी शंकर लढ़ा, गौरीशंकर बुमराह, दिनेश मेहता, रजत कुमार, पवन स्वामी, कालूराम, प्रेम कुमार, विनोद सैनी, राजेंद्र कस्वां, अंकित चौहान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।