todayharyana

राजनीति अखाड़ा: 3 अलग-अलग स्थानोंं पर परिवार ने मनाया ताऊ देवीलाल का जन्मदिवस

Politics Arena: Family celebrated Tau Devi Lal's birthday at 3 different places.

 | 
Family photo

जननायक ताऊ चौधरी देवीलाल के 110वें जन्म दिवस पर परिवार की ओर से 3 जगहों पर अलग-अलग कार्यक्रम करके अपना शक्ति प्रदर्शन किया गया। जिसमें अपने कार्यकर्ताओं के अनुरूप लोगों को बुलाया गया और भीड़ जुटाकर ताऊ देवीलाल का जन्म दिवस मनाया गया। साथ ही राजनीति में अपनी ख्याति को और मजबूत करने का काम किया गया। हरियाणा की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले ताऊ  देवीलाल के पुत्र औप्रकाश चौटाला व पौते अभय सिंह चौटाला ने कैथल मेंं इनैलों की भीड़ एकत्रित की और राजनेताओं को बुलाकर अपनी मजबूत होने का दावा किया। वहीं जजपा पार्टी की ओर से राजस्थान में अपना दांव पेंच लगाते हुए सीकर में अजय सिंह चौटाला व हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने एक रैली का आयोजन किया गया। इसी प्रकार बिजली मंत्री चौधरी रणजीत सिहं ने भी अपने निवास स्थान सिरसा में अपने कार्यकर्ताओं को बुलाकर चौधरी देवलाल का जन्मदिवस मनाया।

 इसका कितना होगा असर

परिवार की ओर से 3 अलग-अलग स्थानों पर जन्मदिवस मनाया जाता है तो इससे परिवार का परिचय व संदेश पहले से ही लोगों के पास है। लोग इस संदेश को किस हिसाब से लेतेे हैं, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। हरियाणा मेंं जजपा, इनैलो व रणजीत सिंह की क्या स्थिति रहेेगी, ये भी भविष्य के गर्भ में है। वैसे हरियाणा मेंं 2024 में विधानसभा चुनाव होंगे। इस चुनावों में अपने आप को कौन सी पार्टी कहां पर खड़ी रखेगी। वैसे इनैलो की ओर से पार्टी का अस्तित्व बचाने के लिए पूरा जोर लगाया जाएगा। क्योंंकि 2019 के चुनावों मेंं इनैलो केवल एक ही सीट पर सिमट गई थी और जजपा ने 10 सीटें हासिल की थी और बिजली मंत्री रणजीत सिंह भी रानियां से जीत गए थे। इस बार इनके परिवार की क्या भूमिका रहती है। ये 2024 मेंं देखने को मिलेगी। वैसे अपने आम को मजबूत करने के लिए ये परिवार के सदस्य पूरा जोर लगा रहे हैं।