todayharyana

2024 में नहीं होंगे एक साथ लोकसभा व विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय विधि आयोग ने दिया हवाला

Lok Sabha and Assembly elections will not be held simultaneously in 2024, National Law Commission cited
 | 
EVM

देश में कई दिनोंं तक यह हलचल चल रही थी कि 2024 मेंं एक देश एक चुनाव के तहत सरकार चुनाव करवाएगी। इस मसले पर लोकसभा में भी चर्चा चली थी।   जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा समर्थित सांसदों ने इस पर सहमति जताई थी लेकिन विपक्ष ने इस मसले का विरोध किया था। जिसको लेकर यह   मसला आयोगों के पास चला गया। जिसमें राष्ट्रीय विधि आयोग ने यह साफ कर दिया है कि एक देश एक चुनाव के तहत देश में 2024 में एक साथ चुनाव नहीं होंगे।   साल 2024 के चुनाव बहुत ही नजदीक हैं। 2029 तक इस मसले पर बात हो सकती है।  

हरियाणा में इस चर्चा से गर्माया था माहौल

जब यह संसद में चर्चा चल रही थी कि 2024 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव एक साथ होंगे तो हरियाणा की राजनीति में हलचल पैदा हो गई थी। क्योंकि लोक  सभा चुनाव मार्च 2024 में होने तय हैं और विधानसभा चुनाव हरियाणा में अक्तूबर 2024 को करवाएं जाएंगे। जब नेताओं को पता चला कि यह चुनाव फरवरी-मार्च   में हो सकते है तो वे अपनी तैयारियोंं में जुट गए। खासतौर पर विपक्ष के नेताओं ने हरियाणा की राजनीति को गर्म कर दिया। विपक्ष के नेताओं का मामना था कि   हरियाणा व केंद्र में भाजपा की सरकार है और संसद में चुनाव को लेकर चर्चा चल रही है। ये भी हो सकता है कि चुनाव एक साथ होंगे लेकिन चुनाव अब अलग-  अलग ही होंंगे।