todayharyana

इनेलो के राजनीति दांव पेंच: क्या परिवर्तन पदयात्रा से बदलेगा हरियाणा का राजनीतिक परिदृश्य?

Political stakes of INLD are still beyond understanding, will the political scenario of Haryana change with Parivartan Padyatra?
 | 
inld

इनेलो के राजनीति दांव पेंच: क्या परिवर्तन पदयात्रा से बदलेगा हरियाणा का राजनीतिक परिदृश्य?
 

Today Haryana: सिरसा। जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा के विभिन्न जिलों से गुजर रही परिवर्तन पदयात्रा आपके द्वार कार्यक्रम से प्रदेश का राजनीतिक परिदृश्य पूरी तरह से बदल रहा है और यह निश्चित है कि वर्ष 2024 में प्रदेशवासी इनेलो को सत्तासीन करेंगे। वे शुक्रवार को रानियां हलके के विभिन्न गांवों बचेर, नथोर, सेनपाल, बाहिया, बणी, करीवाला, दमदमा, हरिपुरा, संतनगर, जीवननगर, नकौड़ा, भडोल्यांवाली, रानियां, फिरोजाबाद, ओटू, गिंदड़ावाली, मौजदीन, नानकपुर, टीटूखेड़ा, मंगाला व भंबूर आदि में ग्रामीणों से जनसंपर्क कर रहे थे। 


उन्होंने कहा कि प्रदेश की वर्तमान गठबंधन सरकार की गलत नीतियों के चलते परिस्थितियां इतनी अधिक गंभीर हो गई हैं कि प्रत्येेक वर्ग अब हरियाणा में परिवर्तन चाहता है। उन्होंने कहा कि इनेलो शासन में जिस प्रकार किसान, मजदूर, श्रमिक, कर्मचारी, युवाओं के हित के लिए योजनाओं को अमलीजामा पहनाया गया था, प्रदेशवासी अब उन्हीं नीतियों को याद करने लगे हैं।


 इनेलो नेता ने कहा कि इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला की परिवर्तन यात्रा से लोगों में एक विश्वास बना है और उन्होंने यह तय कर लिया है कि 2024 में इनेलो की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा की भाजपा गठबंधन सरकार ने झूठ और फरेब की राजनीति करके पूरे प्रदेश को विनाश की ओर धकेल दिया है मगर अब लोग इस गठबंधन सरकार से बदला लेने का मन बना चुके हैं, जिससे साफ जाहिर है कि आने वाले चुनावों में न केवल भाजपा-जजपा का सफाया हो जाएगा बल्कि प्रदेश के हित के लिए लोग इनेलो की ही सरकार बनाएंगे।


 इनेलो नेता ने कहा कि प्रदेश की गठबंधन सरकार का दोगला चेहरा लोगों के सामने आ रहा है। लोगों को सहुलियत देने का दंभ तो बड़े जोर से भरा जा रहा है मगर इन्हीं नीतियों की आड़ में लोगों को गुमराह भी किया जा रहा है। कर्ण चौटाला ने कहा कि इनेलो ने अपने शासनकाल में जो कहा वो करके दिखाया और अब पुन: मौका मिलने पर हरियाणा को उन्नतशील राज्य बनाया जाएगा।


 उन्होंने सभी ग्रामीणों को आगामी 7 जून को गांव चाहरवाला से सिरसा में प्रवेश करने वाली इनेलो की परिवर्तन पदयात्रा का स्वागत करने के लिए भी एकत्रित होने का आह्वान किया। इस अवसर पर उनके साथ धर्मवीर नैन, सुभाष नैन, कृष्ण झोरड़, जसवंत बराड़, करनैल सिंह, संदीप चोयल सहित इनेलो पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।