todayharyana

मैं भाजपा के अनुसार ही चुनाव लडूंगा, हलोपा हरियाणा में 10-12 सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार: गोबिंद कांडा

I will contest elections as per BJP, Halopa will field its candidates on 10-12 seats in Haryana: Gobind Kanda
 | 
Gobind Kanda

भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने शनिवार को रानियां के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक के दौरान गोबिंद कांडा ने प्रैसवार्ता की। पत्रकार द्वारा पूछे गए सवाल मेंं गोबिंद   कांडा ने कहा कि वे चुनाव ऐलनाबाद से लड़तेंं हैं या रानियां से इस संबंध में कुछ नहीं कहा जा सकता। वे भाजपा में है। इसका फैंसला भाजपा हाईकमान करेगी।   उन्होंंने बताया कि भाई गोपाल कांडा हरियाणा लोकहित पार्टी के सुप्रीमों हैं। वे हरियाणा में 10-12 सीटों पर चुनाव लड़वाएंगे। इसी के दौरान ही हलोपा रानियां में   भी अपना उम्मीदवार मैदान में उतारेगी। गोबिंद कांडा ने कहा कि रानियां में उनका परिवार है। क्योकि पिछले 2 चुनाव मैंने रानियां से ही लड़े हैं। रानियां की जनता   ने मुझे बहुत ही प्यार दिया है। आज भी गोबिंद कांडा के दिल मेंं रानियांवासियोंं का प्यार है, जो मुझेें रानियां खींच लाता है। इस मौके पर वेद प्रकाश लब्बू, दिनेश   मित्तल, रमेश सादेवाला, मंगत कवात्रा, जस्सी सोनी सहित अन्य उपस्थित थे।    

आज पोर्टल का ही दौर है

गोबिंद कांडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल मिलकर देश व प्रदेश को उन्नति के पथ पर आगे लेकर जा रहे हैं। जल्द ही   हमारा देश भारत अर्थव्यवस्था के मामले में विश्व में तीसरे नंबर पर आ जाएगा। विश्व के शक्तिशाली देशों की गिनती में भारत का तीसरा स्थान होगा। प्रधानमंत्री मोदी   के आशीर्वाद से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सूचना व क्रांति के इस दौर में हरियाणा प्रदेश को नम्बर वन बनाने का काम किया है। कांडा ने कहा कि आज पोर्टल का   दौर है। लोगों को अपना काम करवाने के लिए किसी के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है। आनलाइन तरीके से काम हो रहे हैं।  

नहरी पानी की मुख्यमंत्री ने दी सौगात

रानियां शहर को नहरी पानी की मांग सालोंं से उठ रही थी। जिसे प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पूरी की है। पिछले 4 माह पहले मैं रानियां आया था तो रानिया  ंवासियोंं ने मेरे समक्ष यह मांग रखी थी और मैंने मुख्यमंत्री के समक्ष रानियांवासियोंं की मांग रखी और मुख्यमंत्री ने रानियां की मांग को पूरा किया है। इसके साथ ही   प्रदेश के मुख्यमंत्री ने रानियां की 4 कालोनियां को वैध घोषित किया है। इन कामों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं। हलके में नशा मुक्ति केंद्र की स्थापना के   लिए मेरा प्रयास चल रहा है उसका भी नींव पत्थर शीघ्र ही रखा जाएगा।