राहुल की गरज, 5 राज्योंं मेंं कांग्रेस का शानदार रहेगा प्रदर्शन, भाजपा की होगी करारी हार
Rahul's thunder, Congress's performance will be excellent in 5 states, BJP will have a crushing defeat.

कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि देश में 5 राज्यों में चुनाव होंगे। इन चुनावों में कांग्रेस शानदार प्रदर्शन करेगी। कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ, तेलगांना में स्पष्ट रूप से जीत रही है। राजस्थान में बहुत ही करीबी मुकाबला है। मिजोरम में कांग्रेस का प्रदर्शन भी अच्छा है। लोग कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाना चाहते हैं। भाजपा जातीय जनगणना की मांग से लोगों का ध्यान भटकाने के लिए रणनीति बना रही है। भाजपा को भी पता है कि इन 5 राज्यों में हमारी हार होगी। इसलिए भाजपा बिल्कुल डरी हुई है। राहुल गांधी ने कहा कि 2024 के चुनाव को लेकर भी भाजपा आाश्चर्यचकित है कि विपक्ष मजबूती के साथ एकसाथ काम कर रहा है और भाजपा सत्ता से बाहर होगी और विपक्ष के सहयोग से देश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी।
2024 में भाजपा का होगा सफाया
राहुल गांधी ने कहा कि देश मेंं 2024 में लोकसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों में विपक्ष एक साथ मजबूती के साथ खड़ा होगा और भाजपा को सत्ता से बाहर करने का काम करेगा। क्योंकि पिछले करीब साढ़े 9 सालों मेंं देश की जनता की भलाई का एक भी काम नहीं हुआ है। लोग भाजपा से बुरी तरह प्रताडि़त हैं। भाजपा एक तानाशाही सरकार है। राहुल गांधी ने कहा कि जब भारत जोड़ा यात्रा की थी तो देश के लोगों के हालातों का पता चला। भाजपा की नीतियों से लोग कितने दुखी हैं। इस यात्रा से लोगों के साथ विचरने का मौका मिला और लोगों ने बहुत ही करीबी तरीके से भाजपा द्वारा प्रताडऩा की कहानी सुनाई। देश के बहुत से लोगों ने भाजपा की तानाशाही का रोना रोया और भारत जोड़ा यात्रा के दौरान देश मेंं विकास कहीं पर भी नहीं देखने को मिले। केवल दुखी लोग ही मिले, जो भाजपा सरकार को क ोस रहे थे।