मुख्यमंत्री मनोहर लाल अकल से खाली: गुरनाम चंढूनी
Chief Minister Manohar Lal is devoid of intelligence: Gurnam Chandhuni

रोहतक में भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल अकल से खाली है। उन्हें फसलों की नमी का ज्ञान नहीं है। सरकार किसानों को बांधकर लुटवा रही है। सरकार ने फसल खरीद के लिए खरीददार निर्धारित कर दिए है। अब ये खरीददार ही किसानों को लूटने की शपथ ले रहे हैं। अगर पूरे हरियाणा में कहीं का भी खरीददार फसल खरीद सकेगा तो इसका फायदा किसानों को होगा, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश की बदकिस्मती है कि यहां का चुनाव सिस्टम गलत है। पहले अंग्रेजों का राज था, अब राजनीतिक पार्टियों का राज है। ये पार्टियां कंपनी का काम कर रही है जो किसी नालायक आदमी को बैठा देते हैं। चंढूनी ने कहा कि मनोहर लाल को चुनाव में जीतना पड़े तो क्या वे जीत पाएंगे। जिस प्रकार पंचायत का चुनाव डायरेक्ट होता है, उसी प्रकार सी.एम. का चुनाव भी डायरेक्ट होना चाहिए। अगर ऐसा होता तो मनोहर लाल खट्टर की अगली पीढ़ी भी सी.एम. नहीं बन सकती। खैर अगली पीढ़ी तो उनकी है ही नहीं।
23 नंवम्बर को हरियाणा मेंं होगी बड़ी रैली
गुरनाम सिंह चंढूनी ने कहा कि हरियाणा के किसान 23 नवंबर को एक बहुत ही बड़ी किसान रैली करने जा रहे हैं। इसका मकसद किसानों की ताकत को इकट्ठा करना है, क्योंकि चुनाव नजदीक है। चुनाव में जातिवाद, धर्मवाद व क्षेत्रवाद के मुद्दे होते है, लेकिन इस बार चाहते हैं कि किसानों की ताकत राजनीतिक पार्टियों को पता लगे और चुनाव का मुद्दा किसानी बने।