todayharyana

इस साल होने वाले पांच राज्यों के चुनाव में हार रही है भाजपा : डॉ. अशोक तंवर

BJP is losing in the elections of five states to be held this year: Dr. Ashok Tanwar
 | 
tanwar
Today Haryana: चंडीगढ़ 05 अक्टूबर, आम आदमी पार्टी के चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर और प्रदेश उपाध्यक्ष चित्रा सरवारा ने वीरवार को चंडीगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय से संयुक्त प्रेसवार्ता की। उन्होंने आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी को भाजपा सरकार की बौखलाहट बताया और कहा कि इसी साल होने वाले पांच राज्यों के अंदर चुनाव हैं और ज्यादातर राज्यों में भाजपा हार रही है। इसलिए हार के डर से भाजपा सरकार बौखलाई हुई है। यदि कोई भी सांसद, पत्रकार, विपक्षी पार्टी का नेता, लीगल डिपार्टमेंट का व्यक्ति सरकार के खिलाफ बोलता है तो उसके घर पर ईडी या सीबीआई के छापे पड़ने शुरू हो जाते हैं और उनको किसी भी तरीके से गिरफ्तार कर लिया जाता है। लेकिन देश की जनता भाजपा के इस चरित्र को समझ चुकी है। आने वाले समय में जनता भाजपा को वोट की चोट से सबक सिखाने का काम करेगी।

डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि पिछले कुछ महीनों से जब से भाजपा को ये अहसास हुआ है कि जनता के बीच में उनके खिलाफ जबरदस्त नकारात्मकता है और जैसे जैसे 2024 के लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं वैसे ही हर वर्ग आक्रोषित है, सड़कों पर है। क्योंकि भाजपा सरकार ने साढ़े नौ साल में जो वादे किए थे वो वादे पूरे नहीं कर पाए हैं, चाहे वो 2 करोड़ युवाओं को रोजागार देने का मामला हो या स्वामीनाथन की रिपोर्ट हो। भाजपा सरकार ने स्वामीनाथन की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं की, जब विपक्ष में बैठे थे तो कपड़े उतार कर विरोध करते थे। भाजपा सरकार ने बहुत से वादे देश के हर वर्ग विशेष से किए थे आज भी उनको पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली को लेकर लाखों लोग दिल्ली के रामलीला मैदान में इकट्ठे हुए थे। ये इस बात का संकेत हैं कि भाजपा को अहसास हो गया है आने वाले पांच राज्यों के चुनावों और लोकसभा के चुनावों में भारी शिकस्त का सामना करना पड़ेगा।
BJP is losing in the elections of five states to be held this year: Dr. Ashok Tanwar
उन्होंने कहा कि जैसे सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वाले पत्रकारों और विरोधी पार्टियों के नेताओं पर ईडी के छापे पड़ रहे हैं, वैसे ही आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और संसद में लोगों की मजबूत आवाज संजय सिंह के घर पर भाजपा के इशारे पर ईडी द्वारा छापे मारे गए और उनको गिफ्तार भी कर लिया। उन्होंने भाजपा सरकार से पूछा कि उनके पास ऐसा कौन सा डिपार्टमेंट था कि उनको डायरेक्ट तौर पर आप दोषी मान सकते हैं। ऐसे में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और पूरा देश संजय सिंह के साथ खड़े हैं, वो इमानदारी और देशभक्ति की लड़ाई ऐसे ही लड़ते रहें। वो समय जल्द आने वाला है जब लोग उनको सबक सीखाने को काम करेंगे। उन्होंने कहा कि ये धरपकड़ तो दूसरे राज्यों में होनी चाहिए थी, हरियाणा में बड़ा एक्साइज का घोटाला हुआ था जिसे सरकार द्वारा दबा दिया गया। 100 करोड़ को लेकर बार बार, अलग अलग व्यक्ति को टारगेट किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी हर उस व्यक्ति के साथ खड़ी है जो देश के लिए लड़ रहा है। आम आदमी पार्टी की लड़ाई देश की जनता को मूलभूत सुविधाएं पहुंचाने की, बिजली मुफ्त देने की और युवाओं को रोजगार देने की है।
 
चित्रा सरवारा ने कहा कि दिल्ली के अंदर कथित शराब घोटाले के चलते, जो पिछले 15 महीने से एक नरेटिव भाजपा ने उठा रखा है कि वो आम आदमी पार्टी और पार्टी की लीडरशिप को किस तरह से लांछित कर सकते हैं। पिछले 15 महीने में ये आम आदमी पार्टी के तीसरे एक राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, जिसे ईडी द्वारा गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन आज तक कोई ठोस तथ्य ईडी और सरकार के हाथ नहीं लगा जिस वो कह सकें कि घोटाला हुआ है।
BJP is losing in the elections of five states to be held this year: Dr. Ashok Tanwar
उन्होंने कहा कि जिस कथित घोटाने में आम आदमी पार्टी की नेताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है। ये एक ऐसी पॉलिसी जिसे पंजाब में भी लागू किया गया है और इससे राजस्व में बढ़त भी मिली है। यदि इस पॉलिसी को राष्ट्रीय स्तर पर लागू किया जाए तो ये बेहतरी की तरफ लेकर जाएगी। लेकिन भाजपा ने इस अरेस्ट के साथ देश की जनता के सामने एक बार और अपनी बोखलाहट, घबराहट और अपनी होने वाली हार का नजारा पेश किया है। उन्होंने कहा सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी कोई आश्चर्य की बात नहीं, क्योंकि ये भाजपा का चरित्र बन गया है। संविधान, इंसाफ और न्याय की प्रक्रिया को लांघते हुए और सता के घंमड में डूबी सरकार कुछ भी कर सकती है। 8 घंटे रेड करने के बाद ईडी को संजय सिंह के घर से कुछ नहीं मिला।

उन्होंने कहा कि भाजपा जितना भी नेरेटिव बना ले, अब इनके लिए सच की आवाज दबाना उतना ही मुश्किल होता चला जाएगा। पूरे देश को पता है कि इस साल पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा जाने वाली है। ये ढहती हुई तानाशाही का उदाहरण है, जिस तरह से भाजपा सरकार हर नियम को ताक पर रखकर, हर प्रावधान और लोकतंत्र के हर स्तंभ तोड़कर चाहे वो मीडिया हो, कार्यपालिका हो, न्यायपालिका हो या देश की इनवेस्टिगेशन एजेंसियां हो सबको तोड़कर आज देश के लोगों की आवाज दबाई जा रही है। सांसद, चैनल, पत्रकार, विपक्ष और आम व्यक्ति कोई भी बोले तो उसे चुप कराया जा रहा है। लेकिन भाजपा सरकार कितनी भी देश के लोगों की आवाज दबा ले, आने वाले समय में लोग अपने वोट की ताकत को जरुर पहचानेंगे। उन्होंने कहा कि केजरीवाल के सारे सिपाही अपने पथ पर अड़िग हैं और भाजपा सरकार चाहे जितनी मर्जी तानाशाही करले। लेकिन मूलभूत ढांचा, संविधान और आजादी हमारी रंगों में दौड़ती है, इसको दबाना और इसको मिटाना किसी एक पार्टी के नामुमकिन है। उन्होंने कहा कि ये कोई घोटाला नहीं भाजपा का एक प्रोपगेंडा है। अरविंद केजरीवाल का कोई सिपाही न डरता है और न डरेगा। भाजपा के तानाशाही का महल अब जल्द ही गिरने वाला है।