बलजिंद्र जोसन बने सिरसा भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष
Baljinder Joson becomes District President of Sirsa BJP OBC Morcha
Oct 18, 2023, 16:12 IST
| 
टूडे हरियाणा: हरियाणा ओ.बी.सी. मोर्चा के अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज व प्रभारी से विचार-विमर्श के बाद सिरसा शहर के कंगनपुर निवासी बलजिंद्र जोसन को भाजपा ओ.बी.सी. मोर्चा, जिला सिरसा इकाई का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर बलजिंद्र जोसन ने ओ.बी.सी. मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कर्ण देव कंबोज, पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी व भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य देवी लाल का आभार व्यक्त किया। जोसन ने कहा कि पार्टी ने जिस उ मीद व विश्वास के साथ उन्हें पदभार सौंपा है, उस पर वे पूरी तरह से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पूरी ईमानदारी व तन्मयता से संगठन की मजबूती के लिए प्रयास करेंगे। इसके साथ-साथ ओबीसी मोर्चा का जिलाध्यक्ष होने के नाते ओबीसी वर्ग की समस्याओं को भी प्राथमिकता से हल करवाने के लिए प्रयासरत रहूंगा।