राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मिला अपार जनसमर्थन: डा. डीके मेघवाल
भारत जोड़ो यात्रा में डा. डीके मेघवाल ने किया 1500 किलोमीटर कदमताल
सिरसा। कांग्रेस नेता डा. डी के मेघवाल राहुल गांधी कि ऐतिहासिक भारत जोड़ो यात्रा में लगभग 1500 किलोमीटर कदम से कदम मिलाकर चलते हुए पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को बखूबी दर्शाया है। डा. मेघवाल ने बताया कि नफरत, बेरोजगारी, महंगाई के खिलाफ राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू होकर 30 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर के लाल चौक पर पहुंची, जहां पर राहुल गांधी द्वारा तिरंगा पहराया गया।
यात्रा के समापन पर कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खडग़े, प्रियंका गांधी समेत पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता पदयात्रियों के जनसभा में शामिल हुए। उन्होंने बताया कि लगभग 3500 किलोमीटर की इस पदयात्रा में देश के लोगों का जो प्यार और सहयोग मिला, वो काबिले तारीफ था। इस यात्रा में हर धर्म के लोगो ने राहुल गांधी के साथ कदम से कदम मिलाकर साथ दिया। इस यात्रा में बच्चों, महिलाओं और बुजर्गों का उत्साह भी देखने लायक था। डा. मेघवाल ने कहा कि उन्हें गर्व है कि वे इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बने।