Auto Expo 2023 Tata Tiago EV Blitz कार को टियागो ईवी के स्पोर्टी वर्जन में लाया गया है। साथ ही इसमें ब्लैक थीम टच देखने को मिलता है। वहीं उम्मीद है कि इस कार को साल 2023 के अंत में लॉन्च किया का सकता है।
नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। Tiago EV Blitz: ऑटो एक्सपो 2023 में टाटा ने अपनी कई शानदार गाड़ियों को पेश किया है। इसमें सफारी के डार्क एडिशन, पंच सीएनजी जैसी कई गाड़ियां देखने को मिली। इन्ही में से एक है Tiago EV Blitz, जो Tiago EV के एक स्पोर्टियर वर्जन के रूप में आई है। तो चलिए इसके फीचर्स के बारे में जानते हैं।
Tiago EV Blitz का लुक
डिजाइन और लुक की बात करें तो नई Tiago EV Blitz में एंगुलर स्लैट्स डिजाइन को शामिल किया गया है। इसके अलावा, हेडलैम्प्स के नीचे एक ऑल-ब्लैक ट्रिम और क्लोज्ड-ऑफ़ ग्रिल भी देखने को मिलता है। ग्लॉस ब्लैक फिनिश के साथ आई ये गाड़ी 15 इंच के व्हील्स, ब्लैक स्पॉइलर और EV बैज के बगल में एक ब्लू बोल्ट मोटिफ इसे बेस मॉडल से ज्यादा शानदार बनाते हैं।
Tiago EV Blitz का पावरट्रेन
इंजन पावर के रूप में इसमें मिलने वाले पावरट्रेन का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं, इसके बेस मॉडल में दो बैटरी पैक विकल्प मिलता है। पहला बैटरी पैक 19.2kWh का है, जबकि दूसरा विकल्प 24kWh का है। 19.2kWh विकल्प ए 61PS की पावर और 110Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है, जबकि 24kWh विकल्प 75PS की पावर और 114Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
इसका छोटा बैटरी विकल्प 250km की रेंज दे सकता है और बड़ा विकल्प 315km की रेंज दे सकता है। दूसरी तरफ, अगर नए स्पोर्टी वर्जन की बात करें तो फिलहाल, इसकी कीमत, पावरट्रेन या इसमें मिलने वाले किसी चेसिस अपग्रेड के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। Tiago EV Blitz के लॉन्च टाइम का खुलासा फिलहाल नहीं किया गया है, लेकिन उम्मीद है ककई इसे 2023 के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है