Samsung ने भारत में Samsung Galaxy A23 5G और Samsung Galaxy A14 5G के लॉन्च की पुष्टि कर दी है। कंपनी 18 जनवरी को ये दोनों फोन भारतीय मार्केट में लॉन्च करने जा रही है। अब धीरे धीरे इन स्मार्टफोन्स के कुछ खास फीचर्स भी बाहर आने लगे हैं। साथ ही इनकी कीमत के बारे में भी कुछ लीक्स सामने आए हैं। Galaxy A14 5G को पहले ही अन्य मार्केट्स में लॉन्च किया जा चुका है। अब यह फोन भारत में भी दस्तक देने जा रहा है। इन दोनों स्मार्टफोन्स के लॉन्च से पहले कुछ मेन स्पेक्स बाहर आए हैं जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
Samsung ने आधिकारिक रूप से इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह 18 जनवरी को सैमसंग गैलेक्सी ए सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। इसमें एक Samsung Galaxy A23 5G होगा और दूसरा Samsung Galaxy A14 5G होगा। लॉन्च का समय दोपहर 12 बजे बताया गया है। अब इन स्मार्टफोन्स के मेन फीचर्स से भी पर्दा उठना शुरू हो गया है। Galaxy A23 5G में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले देखने को मिलेगा। वहीं एक अन्य पोस्टर में कंपनी ने शेयर किया है कि इसमें कैमरा में ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन (OIS) भी देखने को मिलेगा।
फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 2MP डेप्थ कैमरा हो सकता है। वहीं इस फोन के फ्रंट में 13MP का कैमरा सेल्फीज और वीडियो कॉल्स के लिए दिया जा सकता है। बैटरी की बात की जाए तो Samsung Galaxy A14 5G में 15W रैपिड चार्जिंग के साथ 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। फोन की संभावित कीमत 16,499 रुपये बताई जा रही है