Amazon पर कल से शुरू होगी Great Republic Day Sale 2023,स्मार्टवॉच से लेकर स्मार्टफोन पर मिलेगा तगड़ा डिस्स्कॉउंट

Amazon Great Republic Day sale 2023 के लिए ई-कॉमर्स साइट घोषणा कर चुकी है। Amazon पर ये सेल 15 से 20 जनवरी तक चलेगी। प्राइम मेंबर्स को सेल का एक्सेस 24 घंटे पहले ही मिल जाएगा। सेल में स्मार्टफोन, एक्सेसरीज, लैपटॉप, अमेजन डिवाइस और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक्स पर डिस्काउंट दिया जाएगा। सेल के लिए कंपनी ने SBI Card के साथ भागीदारी की है जिसके माध्यम से खरीद पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा ग्राहकों को अमेजन पे ऑफर्स भी दिए जाएंगे। साथ ही एक्सचेंज डिस्काउंट और कूपन डिस्काउंट भी दिए जाएंगे।
Amazon Great Republic Day sale 2023 के ऑफर्स
Amazon Great Republic Day sale 2023, 15 जनवरी से शुरू होने जारी है। सेल पांच दिन तक चलेगी। इसमें मोबाइल और एक्सेसरीज पर 40% डिस्काउंट दिए जाने की घोषणा की गई है। जिसके अंतर्गत Apple, iQoo, OnePlus, Samsung, Realme और Xiaomi स्मार्टफोन्स पर ऑफर मिलेंगे। इसके लिए कंपनी ने एक माइक्रोसाइट भी लाइव कर दी है जिस पर कुछ ऑफर्स का खुलासा किया गया है। है।
सेल में लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स पर 75% डिस्काउंट दिए जाने का टीजर जारी किया गया है। प्राइम मेंबर्स के लिए सेल 24 घंटे पहले यानि कि 14 जनवरी 12AM से ही शुरू हो जाएगी।
इसके अलावा अन्य होम अप्लायंसेज जैसे स्मार्ट टीवी, फ्रिज और वॉशिंग मशीनों पर भी 60% तक डिस्काउंट जाएगा। स्मार्ट टीवी में 43-inch Mi TV 5X 4K android TV और 55-inch Sony Bravia 4K Google TV पर डिस्काउंट टीजर कंपनी ने जारी कर दिया है। साथ ही अमेजन ईको स्मार्ट स्पीकर, फायर टीवी स्टिक और किंडल डिवाइसेज पर 45% तक डिस्काउंट दिया जाएगा। इसके अलावा सेल के दौरान 60 से ज्यादा नए प्रोडक्ट्स भी लॉन्च किए जाएंगे।
Amazon की इस सेल में SBI cards और EMI ट्रांजैक्शन पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। Bajaj Finserv card पर नो कॉस्ट ईएमआई का ऑप्शन भी ग्राहकों को दिया जाएगा। Amazon Pay ICICI credit card के यूजर्स को एक्सचेंज ऑफर और डिस्काउंट देने की बात कंपनी ने कही है। सेल के बेस्ट ऑफर्स के बारे में लेटेस्ट अपडेट पाने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें