फेन्स के दिलों पर राज़ करने वाली राजामौली की ‘आरआरआर को मिला Golden Globe Awards 2023

एसएस राजामौली की फिल्म RRR ने गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड्स 2023 (Golden Globe Awards 2023) में इतिहास रच दिया है। फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। दुनिया भर में फिल्म की खूब सराहना की गई। दुनियाभर में फिल्म अब तक 1200 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार कर चुकी है। अब साउथ सिनेमा की इस फिल्म ने गोल्डन ग्लोब 2023 में अवॉर्ड हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस फिल्म के तेलुगु गाने ‘नाटु-नाटु (Natu Natu)’ को बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है। फिल्म पिछले साल मार्च में सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई थी।
Golden Globe Awards 2023 की शुरुआत हो चुकी है। यह दुनिया के सबसे ज्यादा पॉपुलर अवॉर्ड इवेंट्स में से एक माना जाता है। भारत की ओर से साउथ इंडियन सिनेमा की RRR को ‘गोल्डन ग्लोब 2023’ में नॉमिनेशन मिला है। इसके लिए पूरी टीम इवेंट में पहुंची हुई है। फिल्म के गाने Natu Natu को इस इवेंट में बेस्ट सॉन्ग का अवॉर्ड दिया गया है जिसके बाद फिल्म ने इतिहास रच दिया है। फिल्म के निर्देशक एसएस राजामौली हैं जो इस उपलब्धि के बाद बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
इवेंट से संबंधित तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी छाई हुई हैं। फिल्म को दो कैटिगरी में नॉमिनेशन मिला था। इसमें बेस्ट नॉन इंग्लिश फिल्म और बेस्ट ओरिजनल सॉन्ग कैटिगरी में। नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म का ईनाम तो RRR नहीं जीत सकी लेकिन बेस्ट सॉन्ग कैटिगरी में ये ईनाम इसने हासिल कर लिया। जबकि नॉन इंग्लिश बेस्ट फिल्म अर्जेंटीना 1985 को दिया गया है।