Sirsa: स्वामी विवेकानंद स्कूल के होनहार बच्चे हुए सम्मानित, वेटलैंड डे पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किया सम्मानित l

स्वामी विवेकानंद स्कूल के होनहार बच्चे हुए सम्मानित, वेटलैंड डे पर उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने किया सम्मानित।
सिरसा। वन्य जीव संरक्षण विभाग हरियाणा व जिला प्रशासन सिरसा की ओर से ओट्टू झील पर वेटलैंड डे मनाया गया। इस अवसर पर जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बतौर मुख्यतिथि पहुंचे। वेटलैंड डे पर जिला सतरिया प्रश्नोत्री प्रतियोगिता व पेंटिंग प्रतियोगिता में जिला स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
इसमें स्वामी विवेकानंद स्कूल के 5 होनहार बच्चों को सम्मानित किया गया जिनमें रितिका बंसल ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया, निशु रूहिल ने द्वितीय स्थान व रीटा बॉयल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पेंटिंग प्रतियोगिता तमन्ना स्वामी ने प्रथम व मनीषा सारण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिला उपायुक्त पार्थ गुप्ता ने बच्चों को सम्मानित किया और बच्चों को वन्य जीव संरक्षण के बारे में जिम्मेदारी से अपना कर्तव्य निभाने के लिए प्रेरित किया।