Today Haryana। Sirsa
सिरसा: हरियाणा में इन दिनों शीतलहर और कोहरे ने आमजन की कंपकंपी छुड़ा रखी है, लेकिन मौसम का यह सर्द मिजाज इस बार गेहूं की फसल के लिए संजीवनी का वरदान बना हुआ है।
प्रदेश में 25 लाख 23 हजार हैक्टेयर में गेहूं की फसल है और इस बार बंधन गेहूं उत्पादन की संभावना है। प्रदेश में गेहूं उत्पादन 2013 का रिकॉर्ड भी टूट सकता है। कृषि वैज्ञानिकों व विशेषज्ञों का मानना है। कि कोहरा और ठंड गेहूं के अच्छे उत्पादन की वजह माने जा रहे हैं। इस समय प्रदेश में अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम पारा 7.6 डिग्री के आस-पास चल रहा है।
Haryana Wheat Record: हरियाणा में इस बार टूट सकता है गेहूं उत्पादन का रिकॉर्ड, 25.23 लाख हैक्टेयर में है गेहूं की फसल, देखें 10 वर्ष का रिकार्ड
इसके साथ ही शीतलहर जारी है। और कोहरा भी पड़ रहा है। इस बार प्रदेश में 130 लाख टन से अधिक गेहूं उत्पादन की संभावना है। इससे पहले प्रदेश में 2011-12 में रिकॉर्ड 131 लाख टन का उत्पादन हुआ था। 1966 में हरियाणा का गठन हुआ। उस समय 7 लाख 43193 हैक्टेयर रकबे पर गेहूं की फसल थी। 1981 में आंकड़ा 14 लाख 80000 हैक्टेयर तक पहुंच गया।
इसके बाद हरित क्रांति के दौर में खेती में मशीनीकरण के साथ ही संसाधन और सुविधाओं का इजाफा हुआ तो गेहूं उत्पादन में हरियाणा ने रिकॉर्ड तोड़ दिए। 1990-91 में गेहूं का रकबा 18 लाख 50000 जबकि साल 2000 में 23 लाख 55 हजार हैक्टेयर तक हो गया। 2010-11 में 25 लाख 2000 हैक्टेयर, 18-19 में 25 लाख 53 हजार, 2019-20 में 25 लाख 34 हजार, जबकि 22020-21 में 25 लाख 64000 हैक्टेयर गेहूं की काश्त की गई।
Haryana Wheat Record: हरियाणा में इस बार टूट सकता है गेहूं उत्पादन का रिकॉर्ड, 25.23 लाख हैक्टेयर में है गेहूं की फसल, देखें 10 वर्ष का रिकार्ड
हरियाणा में हर वर्ष रबी सीजन में करीब 25 लाख हैक्टेयर में गेहूं की फसल बोई जाती है और करीब गेहूं उत्पादन 120 लाख टन उत्पादन होता है।
इन सबके बीच सबसे अधिक 25 लाख 76 हजार हैक्टेयर रकबा 2015-16 में रहा। ऐसे में उत्पादन में भी लगातार तेजी देखने को मिली। 1966 में गेहूं का उत्पादन 10 लाख 59 हजार टन था जो 1970-71 में उत्पादन 23 लाख 42000 टन हो गया। 2005-06 में उत्पादन 88 लाख 53000 टन तक पहुंच गया। 2010-11 में 115 लाख टन, 2015- 16 में 113 लाख टन, 2017-18 में 122 लाख टन, 2018-19 में 25 लाख टन 2020-21 में 123 लाख टन गेहूं का उत्पादन हुआ।
हरियाणा में पिछले कुछ वर्षों में गेहूं का उत्पादन
2009–10.81
2010–10.50
2011–11.63
2012–12.69
2013–11.12
2014–11.80
2015–10.35
2016–11.35
2017–11.57
2018–10.77
2019–12.57
2020 — 11.88
2021–1239
Haryana Wheat Record: हरियाणा में इस बार टूट सकता है गेहूं उत्पादन का रिकॉर्ड, 25.23 लाख हैक्टेयर में है गेहूं की फसल, देखें 10 वर्ष का रिकार्ड
देश के केंद्रीय भंडार में 15 प्रतिशत हिस्सा हरियाणा का
हरियाणा देश का 1.6 प्रतिशत भौगोलिक क्षेत्र है, पर अन्न उत्पादन में यह राज्य आगे है। देश के केंद्रीय भंडार में करीब 15 फीसदी गेहूं का हिस्सा हरियाणा से आता है।
आंकड़ों पर नजर डालें तो यह साल 2012 में करीब 131 लाख टन हुआ। इस बार भी 131 लाख टन के करीब उत्पादन की उम्मीद है। देश के केंद्रीय भंडार में हरियाणा करीब 15 प्रतिशत गेहूं देता है। गेहूं उत्पादन में उत्तर प्रदेश व पंजाब के बाद हरियाणा का तीसरा स्थान है।