E-SHRAM CARD: ई-श्रम कार्ड धारक ना हों परेशान, अगली किस्त का फायदा लेने के लिए जल्द कराएं यह काम

E-SHRAM CARD: ई-श्रम कार्ड धारक ना हों परेशान, अगली किस्त का फायदा लेने के लिए जल्द कराएं यह काम
E-SHRAM CARD: ई-श्रम कार्ड धारक ना हों परेशान, अगली किस्त का फायदा लेने के लिए जल्द कराएं यह काम
Sat, 28 May 2022
नई दिल्ली: E-SHRAM CARD: कोरोना के बुरे दौर से गुजरने के बाद लोगों आर्थिक स्थिति में काफी खराब हो गई थी। जिसके लिए सरकार लोगों की मदद करने के लिए ई श्रम कार्ड नाम की योजना शुरू की। इसके तहत सरकार ने लोगों को आर्थिक सहायता दी। अब अगर आप ई श्रम कार्ड धारक हैं और अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है।
आपको बता दें कि इस योजना के जरिए सरकार हर महीना 500 रूपये खाते में भेजती है। इसके आलावा कोरोना से बुरी तरह प्रभावित हुए कमजोर वर्ग के परिवारों को 3000 रूपये की धनराशि खाते में भेजी जा रही है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खुद आश्वाशन दिया कि ई श्रम कार्ड का पैसा जल्दी सीधे बैंक खाते में भेज दिया जाएगा। अब अगर आपको ई श्रम कार्ड का पैसा नहीं मिला है तो जल्द ही अपने ई श्रम कार्ड का स्टेटस चेक करें।
खबरों के मुताबिक ई श्रम कार्ड का ई केवाईसी और पता अपडेट कराना अनिवार्य हो गया है। अब अगर आपने ई केवाईसी और पता अपडेट नहीं कराया है तो आपकी किस्त रुक सकती है। आपके खाते में ई श्रम कार्ड का पैसा नहीं आएगा। आप जल्द से जल्द यह काम पूरा कर लें।
ई श्रम कार्ड धारकों को क्या लाभ मिलते हैं?
ई श्रम कार्ड ई-श्रम कार्ड (E Shram Card) योजना से जुड़े लोगों को 500 रूपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।
इसके आलावा किसी भी तरह की दुर्घटना होने पर ई-श्रम कार्ड धारक (E Shram Card Holders) को 2 लाख रुपए का बीमा दिया जाएगा और अगर कोई ई-श्रम कार्ड धारक (E Shram Card Holders) विकलांग हो जाता है तो उसे 1 लाख रुपए तक की धनराशि दी जाएगी।
अगर आप ई-श्रम कार्ड धारक (E Shram Card Holders) हैं तो आपको सरकार की तरफ से मकान बनवाने के लिए सहायता के तौर पर धनराशि भी दी जाएगी।
इसके साथ ही केंद्र सरकार और राज्य सरकारों की कई योजनाओं का लाभ भी ई-श्रम कार्डधारक (E Shram Card Holders) को मिलेगा।
ई-श्रम कार्ड योजना से जुड़े लोग श्रम विभाग की सभी योजनाओं जैसे- मुफ्त साइकिल, मुफ्त सिलाई मशीन, बच्चों को छात्रवृत्ति, आपके काम के लिए मुफ्त उपकरण आदि का लाभ उठा सकते हैं।
इसके आलावा E Shram Card से राशन कार्ड को जोड़ा जाएगा, जिससे देश में किसी भी राशन की दुकान से आप राशन ले सकेंगे।
ई श्रम कार्ड के लिए कौन कर सकता है आवेदन?
गरीब और असंगठित वर्ग के लोग जैसे निर्माण कार्य करने वाले, दिहाड़ी मजदूर, कुआं खोदने वाले, लोहार आदि आवेदन कर सकते हैं
E Shram Card के लिए क्या योग्यता:
व्यक्ति असंगठित क्षेत्र में काम करने वाला हो।
उम्र 16 से 59 साल के बीच होनी चाहिए।
इनकम टैक्स न भरता हो।
आवेदन कर्त्ता EPFO और ESIC का सदस्य नहीं होना चाहिए।
E Shram Card के लिए क्या डाक्यूमेंट्स चाहिए:
आधार कार्ड
आपकी व्यक्तिगत जानकारी
एड्रेस प्रूफ
बैंक डिटेल्स
एजुकेशन क्वालिफिकेशन
रोजगार, बिजनेस और कौशल कग जानकारी
E Shram Card के लिए आवेदन कैसे करें:
सबसे पहले आप e-Shram पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट eshram.gov.in पर जाएं।
इसके होम पेज पर Register on e-shram के लिंक पर क्लिक करें।
इसके अपना आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड को दर्ज करें। इसके बाद Send OTP के ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद अगले पेज में आपको जानकारी दिखेगी जिसे आपको Accept करना होगा।
अब आपको रेजिट्रेशन फॉर्म दिखेगा।
अब आपके सामने ई श्रम कार्ड बनाने का फॉर्म खुलेगा।
यहां पर आपको सभी जानकारी स्टेप बाई स्टेप भरनी पड़ेगी।
आपको आधार कार्ड से जुडी जानकारी, आपकी व्यक्तिगत जानकारी, पता, एजुकेशन क्वालिफिकेशन रोजगार, बिजनेस और कौशल और बैंक डिटेल्स सभी जानकारी देनी पड़ेगी।
आपके ई श्रम कार्ड में ववही फोटो आएगा जो आपके आधार कार्ड पर है।
अब आप e shram card की pdf को print लें।
अब सारी जानकारी भर लेने के बाद आपको सेव के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
इस तरह आपकी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।