todayharyana

Lakhimpur Nighasan Case: लखीमपुर के निघासन कांड में सभी आरोपितों को हो फांसी :- सजा पीड़ित पक्ष की मांग

Lakhimpur Kheri Nighasan Case लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो
 | 
Lakhimpur Nighasan Case: लखीमपुर के निघासन कांड में सभी आरोपितों को हो फांसी :- सजा पीड़ित पक्ष की मांग

Lakhimpur Kheri Nighasan Case लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की सभी दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग है।

Lakhimpur Kheri Nighasan Case: लखीमपुर खीरी का निघासन थाना क्षेत्र 12 वर्ष बाद फिर से चर्चा में आ गया है। उस समय पेड़ पर एक युवती का शव मिला था, अब दो सगी बहनों के शव मिले हैं। तब भी युवती को दुष्कर्म के बाद हत्या कर पेड़ से लटकाया गया था, इस बार भी सामूहिक दुष्कर्म के बाद सगी बहनों की हत्या कर शवों को पेड़ पर लटकाया गया।

लखीमपुर खीरी के निघासन थाना क्षेत्र में दो सगी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा हत्या के मामले में पीड़ित पक्ष की सभी दोषियों को फांसी पर लटकाने की मांग है। पीड़िता के पिता ने कहा कि इस मामले में हमें जल्दी इंसाफ चाहिए। इंसाफ होना चाहिए।

रस्सी से गला कसकर की गई थी सगी बहनों की हत्या।

पिता ने रूंघे गले से अपना दर्द भरा पक्ष रखा है। लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र की घटना के मामले में मृतका के पिता ने कहा है कि मैं चाहता हूं कि इंसाफ होना चाहिए। उनको (आरोपियों को) फांसी होनी चाहिए। इससे पहले घटना के बाद पीड़िता के मां का भी बयान आया था। तब उन्होंने घटना के बारे में जानकारी दी थी। पीड़िता की मां ने कहा था कि तीन युवक बाइक से आए और बेटियों को जबरदस्ती उठाकर ले गए। अपहरण के बाद उनके साथ दुष्कर्म किया गया। उसके बाद हत्या हुई है। वो लालपुर के रहने वाले हैं। उनमें से एक उजली बनियान में था, दूसरा पीली बनियान में था और तीसरा नीली बनियान वाला बाइक चला रहा था।

इस केस में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। इसमें चार नामजद के अलावा दो मदद करने वाले भी हैं। इस प्रकरण में आरोपितों के खिलाफ गंभीर धारा में केस दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी बहनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म तथा गला कसकर हत्या करने की पुष्टि हुई है।