todayharyana

Haryana 2 Girl Love: हरियाणा के इस जिले में घर से भागी दो लड़कियां, एक ने कहा शादी कर ली, दूसरी ने कहा हम बालिग-साथ रहेंगी।

Haryana 2 Girl Love: हरियाणा में 2 लड़कियों का लव इन रिलेशन
 | 
Haryana 2 Girl Love: हरियाणा के इस जिले में घर से भागी दो लड़कियां, एक ने कहा शादी कर ली, दूसरी ने कहा हम बालिग-साथ रहेंगी।
Haryana 2 Girl Love: हरियाणा में 2 लड़कियों का लव इन रिलेशन का अनोखा मामला सामने आया है। इस मामले को देखकर पूरे हरियाणा प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि दोनों लड़कियों के आमने सामने ही घर है। दोनों ने भागकर शादी कर ली है। आइए जानते है क्या है पूरा मामला।
Haryana 2 Girl Love: मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा के  हिसार जिले में 2 लड़कियां स्कूल का बहाना लगाकर घर से भाग गई। जबकि गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है कि दोनों लड़कियां लिव इन रिलेशनशिप में एक साथ रहना चाहती हैं और इसी लिए दोनों ने ये कदम उठाया।
फिलहाल एक युवती के परिजन शिकायत लेकर पुलिस थाने पहुंचे हैं। उन्होंने दूसरी लड़की पर उनकी बेटी को भगाने और चंडीगढ़ कोर्ट में शादी करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों लड़कियों के घर छोड़ने के बाद से दोनों परिवार में तनाव है।
दोनों के घर आमने-सामने
Haryana 2 Girl Love: दो युवतियों के फरार होने का मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस ने दोनों लड़कियों के बयान दर्ज किए हैं। दोनों ने कोर्ट मैरिज की बात को नकार दिया है। दोनों ने पुलिस को कहा कि वे बालिग हैं और एक साथ रहना चाहती हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों की स्टेटमेंट रिकार्ड करके दोनों लड़कियों को भेज दिया। दोनों लड़कियों के एक साथ रहने के बाद उनके परिवारों में तनाव बना हुआ है। दोनों लड़कियां के घर आमने- सामने हैं, इस कारण झगड़े की आशंका है।
 स्कूल के लिए घर से गई
हिसार के एक क्षेत्र में एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 12 जनवरी को उसकी बेटी स्कूल में जाने की बात कहकर घर से चली गई। दोपहर को उसके बेटे के मोबाइल नंबर पर कॉल आई कि मैं अपनी सहेली के साथ चंडीगढ़ चली गई हूं और हमने कोर्ट मैरिज कर ली है। इसके बाद फोन बंद हो गया।
हमें परिवार वालों से खतरा
Haryana 2 Girl Love: पुलिस ने शिकायत मिलने के बाद इस मामले को ट्रेस किया तो पता दोनों लड़कियां पुलिस के समक्ष पेश हुई। एक लड़की 12 वीं में पढ़ती है और दूसरी कॉलेज में। दोनों लड़कियों ने बताया कि वे पिछले कई सालों से आपस में दोस्त है। दोनों ही बालिग है और अपनी मर्जी से साथ रहना चाहती है। हमें अपने परिवार वालों से खतरा है। इसलिए हम दोनों एक साथ रहना चाहती है। पुलिस ने दोनों के बयान दर्ज करके उन्हें भेज दिया।
परिजनों के साथ रहने से किया इनकार
एसएचओ पवन कुमार का कहना है कि हमने दोनों लड़कियों की स्टेटमेंट रिकॉर्ड कर ली है। दोनों बालिग है और अपनी इच्छा से एक साथ रहना चाहती है। उन्होंने अपने मां बाप के साथ रहने से इनकार कर दिया है।