todayharyana

Haridwar Crime पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ
 | 
Haridwar Crime पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ किया अप्राकृतिक दुष्कर्म

पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदर विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया

 Haridwar Crime : पत्नी को घुमाने के बहाने हरिद्वार लाकर हैवान पति ने उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। महिला गिड़गिड़ाई और विरोध भी किया, लेकिन पति ने उसकी पिटाई कर दी। वह नशे में था।

वहीं मामले में फरार चल रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पिछले सात माह से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। कोर्ट में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया।

शराब पीकर महिला के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया

शहर कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि दिल्ली निवासी एक महिला ने सात माह पूर्व दिल्ली में तहरीर देकर बताया था कि उसका पति घुमाने के बहाने उसे हरिद्वार लेकर आया था।

आरोप लगाया था कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर उसके पति ने उसकी बेरहमी से पिटाई भी की।

महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी

पति ने उसे बेहद डरा-धमका दिया था, जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी। दिल्ली से जीरो एफआइआर हरिद्वार पहुंचने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पहले महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं ने इस मामले की जांच की।

बाद में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी गई। खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदर विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।

मां के साथ घूम रही युवती से छेड़छाड़

वहीं गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के मतलबपुर गांव निवासी एक युवती के साथ कार सवार व्यक्ति ने छेड़छाड़ की और कार चढ़ाने का प्रयास किया। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की।

युवती ने गंगनहर कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि रात के समय वह अपनी मां के साथ घूम रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति नशे की हालत में कार में सवार होकर आया।

आरोपित ने पहले तो उसका हाथ पकड़कर जबरन कार के अंदर खींचने की कोशिश की। इसके बाद आरोपित ने कपड़े फाड़ डाले। उसके चिल्लाने पर कुछ लोग मौके पर पहुंचे। तब तक आरोपित के दो पुत्र भी मौके पर पहुंच गए। आरोपितों ने उसके साथ मारपीट भी की।

आरोपितों ने उसके भाई को भी घायल कर दिया। पीड़िता ने पिता-पुत्रों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।