दहेज एक सांप, बेटियों को रहा डस, लाख प्रयास के बाद भी घटनाएं आ रही सामने
Dowry is a snake, daughters are being bitten, incidents are coming to light even after lakhs of efforts

अगर पुराने समय की बात करें तो महिलाओं के साथ बहुत ही धक्का हुआ करता था। महिलाओं को किसी प्रकार की आजादी नहीं थी। शिक्षा के उजाले के चलते महिलाओं के सम्मान में थोड़ी-थोड़ी रोशनी शुरू हुई। अब भारत देश विकसित देशों मेंं गिना जाता है। महिलाओं को पुरूषों के बराबर का दर्जा मिल गया है। लेकिन फिर भी समाज में ऐसे बहुत से मामले देखने को मिल जाते हैं, जिससे इंसानियत बिल्कुल मरी हुई और शर्मशार हुई प्रकट होती हैं। आज भी अनेक प्रकार के हालातों में महिलाओं के साथ धक्का देखने को मिलता है। ज्यादातर मामले दहेज उत्पीडऩ के देखने को मिलते हैं, जहां पर महिलाओं को परेशान किया जाता है और उनको मौत के घाट भी उतारा जाता है। आज आपको ऐसे ही एक मामले से परिचित करवाते हैं।
गांव बल्लेवाल की बेटी चढ़ी दहेज की बलि
बेटी राजवंत कौर पुत्र सुखविंद्र सिंह गांव बल्लेवाल खन्ना पंजाब की निवासी थी। उसकी शादी 2018 में गांव खानपुर डेहलों पंजाब निवासी इंदरप्रीत सिंह से हुई। अब उनका 3 साल का बेटा भी है। शादी के बाद इंदरप्रीत सिंह के कोई काम नहीं करता था और राजवंत कौर को मायके से दहेज लाने के लिए लगातार परेशान किया जाता था। हालांकि शादी के बाद राजवंत कौर घर पर ही कैफे की दुकान चलाती थी, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता था। उसका पति इंदरप्रीत बार-बार दहेज लाने का दवाब बनाता रहा और मारपीट भी करता था। फिर भी बेटी राजवंत कौर उनकी बातों व परेशानी को झेल रही थी।
पिता के पास आया फोन
पिता सुखविंद्र सिंह का कहना है कि बीते दिनों उनके पास एक फोन आया कि राजवंत कौर बीमार है तो पिता ने ईलाज करवाने के लिए कहा। लेकिन दामाद ने बात को टालने की कौशिश की और दवाब बनाने पर पति इंदरप्रीत सिंह नीजि अस्पताल में लेकर गया। जब पिता अस्पताल में पहुंचा तो उसकी बेटी के मुंह पर नलकी लगी हुई थी और उपचार चल रहा था। कुछ समय के बाद डाक्टरों ने राजवंत कौर को मृतक घोषित कर दिया तो पिता के आंसू निकल गए।
पिता ने पुलिस को दी शिकायत
पिता सुखविंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ थाने में शिकायत दी। पिता का आरोप है कि उनकी बेटी का पति और ससुराल वाले उसे दहेज के लिए लगातार प्रताडि़त कर रहे थे। थाना डेहलों की पुलिस ने मृतका के पिता सुखविंदर सिंह की शिकायत पर आरोपी पति इंदरप्रीत सिंह, सास अमरजीत कौर और ससुर रविंदर सिंह के खिलाफ दहेज का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और पिता को कहा कि रिपोर्ट आने पर पता चलेगा कि राजवंत कौर की मृत्यु कैसे हुई है।