todayharyana

दिल्ली के संगम विहार से एक लड़की को जान से मारने के प्रयास के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के संगम विहार से एक लड़की को जान से मारने के
 | 
दिल्ली के संगम विहार से एक लड़की को जान से मारने के प्रयास के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली के संगम विहार से एक लड़की को जान से मारने के प्रयास के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तर किया है।

दिल्ली के संगम विहार से एक लड़की को जान से मारने के प्रयास के आरोप में दिल्ली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तर किया है। प्रशासन ने शनिवार के बताया कि मुख्य आरोपी फरार है उसे भी जल्द हिरासत में लिया जाएगा।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि थाना-तिगरी क्षेत्र में 25 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट पर संगम विहार इलाके में नैना नामक 16 साल की लड़की को गोली लगने की सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे तो देखा कि लड़की के कंधे में गोली लगी है। घायल लड़की को बत्रा अस्पताल ले जाया गया, जहां आईओ ने उसका बयान दर्ज किया। पुलिस को दिए बयान में नैना ने बताया कि वह देवली रोड स्थित कैंब्रिज इंटरनेशनल स्कूल से 11वीं कक्षा में पढ़ रही है।

जब वह स्कूल से घर लौट रही थी तो तो उसे लगा कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन युवक उसका पीछा कर रहे हैं। जब वो बी ब्लॉक संगम विहार पहुंची तो एक युवक ने उसे पीछे से गोली मार दी और सभी मोटरसाइकिल पर बैठ मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक, किशोरी ने बताया कि वह एक हमलावर को जानती है, वह सोशल मीडिया पर उस व्यक्ति के संपर्क में आई थी और दोनों अलग-अलग समुदायों के हैं।