todayharyana

अब नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चलेगा पिला पंजा, चोपटा पुलिस हुई सक्रिय। देखें लिस्ट

Today Haryana, Sirsa हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने
 | 
अब नशा तस्करों की अवैध संपत्ति पर चलेगा पिला पंजा, चोपटा पुलिस हुई सक्रिय। देखें लिस्ट

Today Haryana, Sirsa हरियाणा के गृह और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने ये साफ संकेत दे दिए हैं कि नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो लोग नशा तस्कर है जिन्होंने सरकारी संपत्ति पर कब्जा किया हुआ है उनकी अवैध सम्पति जब्त की जाएगी। कई जगह अवैध संपत्ति को धराशायी भी किया जा रहा है। यह अभियान पूरे हरियाणा प्रदेश में जारी है।

सिरसा : सिरसा में ड्रग्स माफियाओं पर सरकार कड़ी नकेल कस रही है। जिसको लेकर चोपटा थाना पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो चुकी है। नशा तस्करों की संपत्ति तक जब्त की जा रही है। कई जगह अवैध संपत्ति को धराशायी भी किया जा रहा है। यह अभियान पूरे प्रदेश में जारी है। इसके साथ ही आमजन को समय से इंसाफ मिल सके।

इसकी जानकारी देते हुए चोपट थाना प्रभारी राजाराम ने बताया कि सिरसा एसपी डॉ अर्पित जैन के दिशानिर्देश के अनुसार चोपटा क्षेत्र के नशा तस्करों के खिलाफ एक मुहिम चलाई जा रही है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में जितने भी नशा तस्कर है जिन्होंने अवैध सम्पत्ति व सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है उन पर पिला पंजा कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि चोपटा क्षेत्र में अब तक लगभग 10 लोगों के नाम दर्ज हुए है।

जिनको नोटिस भी भिजवा दिया है कि आने वाले दिनों में उन पर पुलिस बल के साथ कब्जा कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है उन पर मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह मुहिम सिर्फ और सिर्फ नशे को जड़ से खत्म करने के लिए चलाई गई है। राजा राम ने बताया कि इस मुहिम ओर अवैध सम्पति कार्रवाई से नशे पर नकेल कसी जाएगी।

वहीं नशा तस्करों के खिलाफ नकेल कसने के लिए अनिल विज ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि लोग सम्मान से सेल्यूट करें ऐसी इमेज बनाएं

विज ने कहा कि थानेदार एरिया में निकले तो लोग सम्मान से सेल्यूट करें, ऐसी इमेज बनाएं। 11-12 बजे तक हर रोज जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्या का निवारण करें। एसएचओ 10 दिन, डीएसपी 15 दिन, एसपी 30 दिन, एएसपी 45 दिन, आईजी 60 दिन में शिकायतों का निपटारा करें। इसके अलावा सभी प्रकार के नशा तस्करों पर अंकुश लगाएं। अवैध नशा बेचकर बनाई गई संपत्ति पर सरकार बुलडोजर चलाएगी। क्राइम नशा तस्करी से ही सबसे ज्यादा होता है। ऐसे में पुलिस को सबसे पहले सबसे नीचे से अपराधियों पर नकेल कसना जरूरी है।