todayharyana

संयुक्त किसान मोर्चा उचाना में दुष्यंत चौटाला के कार्यालय का करेगा घेराव

United Kisan Morcha will surround Dushyant Chautala's office in Uchana
 | 
Jinda

संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आने वाले 9 अक्तूबर को हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के कार्यालय उचाना जींद का घेराव किया जाएगा। इस घेराव मेंं   प्रदेशभर के किसान संगठन भाग लेंगे। किसान संगठन हरियाणा प्रदेश के किसानों की मांगों को लेकर घेराव करेंगे। इस संबंध मेंं जानकारी देते हुए राष्ट्रीय किसान मंच   के प्रदेश उपाध्यक्ष जिंदा नानूआना ने बताया कि बीते दिनों हरियाणा प्रदेश में बाढ़ के दौरान बर्बाद हुई किसानों की फसलें व लोगों के घर पानी में डूब गए। जिससे क  रोड़ों रूपयों का नुकसान हुआ है। इसके साथ ही अब प्रदेश में किसानों पर दोहरी मार शुरू हो गई है। किसानों की फसलों को गुलाबी सूंडी के अटैक ने समाप्त कर   दिया है। प्रदेशभर में नरमें व कपास की फसल 70 प्रतिशत बर्बाद हो गई है। इसके साथ ही धान की फसल भी प्रभावित हुई है। धान की फसल में पत्ता लपेट सूंडी   का भी खूब प्रकोप देखने को मिला और अब धान की फसल पर नेक ब्लॉस्ट व गर्दन तोड़ रोग ने धान की फसल को बर्बाद कर रही है।  

कुदरत की मार के नीचे दब गया किसान प्रदेशभर के किसान प्रकृति की मार के नीचे दब गए हैं। हरियाणा सरकार किसानोंं की मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। लेकिन भाजपा-जजपा प्रदेश सरकार   तानाशाही सरकार व गूंगी-बहरी सरकार बन चुकी है। किसानों की ओर इस सरकार का कोई ध्यान नहीं है। गूंगी व बहरी सरकार को जगाने के लिए संयुक्त किसान   मोर्चा के आह्वान हरियाणा के विभिन्न संगठन हरियाणा के डिप्टी सी.एम. दुष्यंत चौटाला के कार्यालय का घेराव करेंगे और उसे जगाने का काम करेंगे। नानूआना ने क  हा कि अगर सरकार ऐसे ही किसानों व कमेरा वर्ग की मांगों को पूरा नहीं करेंगे तो आने वाले 2024 के चुनावों मेंं किसान व मजदूर वर्ग गांवों में नहीं घुसने देंगे।   उन्होंंने किसानोंं से अपील की है कि इस घेराव में अधिक से अधिक किसान पहुंचे और सरकार को गहरी नींद से जगाएं।