todayharyana

बड़ी खबर: हरियाणा की मंडियों में 10 करोड़ का घोटाला? अधिकारी आए हरकत में, जांच के आदेश।

Big news: 10 crore scam in the mandis of Haryana? Officers swung into action, ordered an inquiry.
 | 
dushyant chouchala

बड़ी खबर: हरियाणा की मंडियों में 10 करोड़ का घोटाला? अधिकारी आए हरकत में, जांच के आदेश। 
 
Today Haryana:
हरियाणा प्रदेश सहित कई राज्यों में बेमौसमी बारिश व ओलावृष्टि के कारण गेंहू व सरसों की फसल को काफि ज्यादा नुकसान हुआ था। बैमौसमी बारिश की मार से किसानों में निराशा थी कि इस बार फसलों का उत्पादन बहुत कम होगा। किसानों कि यह निराशा जायज थी क्योंकि ओलावृष्टि के कारण अधिकतर किसानों की फसल चपेट में आ गई थी। लेकिन कुछ किसानों को इस बेमौसमी बारिश से ज्यादा नुकसान नही हुआ था। 

फिलहाल मंडियों में गेंहू व अन्य फसलों की आवक मंडियों में जारी है लेकिन धीमा उठान होने की वजह से मंडियों में पड़ी फसल बारिश की चपेट में आ गई। बारिश में भिगी हुई फसल खराब हो गई थी। फसल खराब होने के मामले में बताया जा रहा है कि हरियाणा की मंडियों में बड़ा घोटाला किया गया है। 

मिली जानकारी के अनुसार बता दें कि हरियाणा की मंडियों में बारिश की वजह से खराब हुई फसलों की कुल मात्रा जांची गई तो उसमें लगभग 10 करोड़ का घोटाला अधिकारियों के द्वारा किया गया है। अभी इस बारे में कुछ नही कहा जा सकता है। यह जांच का विषय है जांच के बाद ही इस मामले की पुष्टि हो पाएगी। 

बता दें कि शुक्रवार को डिप्टी सीएम दुष्यंत चैटाला हरियाणा के कैथल जिले के गांव जाखोली में एक प्रोग्राम में सिरकत करने गए हुए थे। जहां मीडिया के द्वारा उन्होने बताया कि हरियाणा की मंडियों में लगभग 10 करोड़ रूपयों की गेंहू कम पाई गई है। जो जांच का विषय है, जांच के आदेश दे दिए है। उन्होने बताया कि जो अधिकारी इस मामलें में दोषी पाया जाता है उसके खिलाफ से सख्त से सख्त कार्रवाही की जाएगी। साथ ही उन्होने कहा कि गेंहू की कमी आई है वह रिकवरी दोषी अधिकारियों से ही की जाएगी। जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया हैं। यह कमेटी ही पुरे मामले की जांच करेगी।