todayharyana

होली पर गीत गाना इस सिंगर को पड़ा महंगा, बसपा के जिला अध्यक्ष ने करवाया केस

भोजपुर के बसपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम ने भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी
 | 
होली पर गीत गाना इस सिंगर को पड़ा महंगा, बसपा के जिला अध्यक्ष ने करवाया केस

भोजपुर के बसपा के जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम ने भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी पर केस दर्ज करवाया है यह केस उन्होंने होली पर गाए गए गीत के अभद्र व  अश्लील होने पर करवाया है इसमें चर्चित गायक प्रमोद प्रेमी यादव और गीत के लेखक छोटन मनीष को नामजद किया गया है। वहीं गीत मंडली के अन्य लोगों को भी आरोपित किया गया है। सिन्हा ओपी क्षेत्र के सिंह घाट (कल्याणपुर) गांव के रहने वाले परशुराम यादव के पुत्र गायक प्रमोद प्रेमी यादव पर अपने गाने के माध्यम से अश्लीलता और सामाजिक विद्वेष फैलाने का आरोप लगाया गया है।

कहा गया है कि गीत से उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मानहानि हुई है और आक्रोश है। प्राथमिकी में आईटी एक्ट भी लगाया गया है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि शुक्रवार को विवादित गीत गाने की शिकायत मिली थी। उस आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अब आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि अश्लील और जाति सूचक गीत गाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जायेगी। एसपी की ओर से आम जन से एक बार फिर अश्लील व जाति सूचक गीत बजाने एवं सोशल मीडिया पर अपलोड करने से परहेज करने की अपील की गई है।

बताया जा रहा है कि गायक सह फिल्म अभिनेता प्रमोद प्रेमी यादव की ओर से होली के नाम पर इन सभी नेताओं पर अभद्र गीत गाया गया था। गाने को फेसबुक व ट्विटर हैंडल सहित अन्य सोशल साइट पर अपलोड भी किया गया था। इसके बाद गीत वायरल हो गया। सभी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं तक भी गीत पहुंच गया। इसके बाद लोजपा (रामविलास) नेता राजेश्वर पासवान की ओर से एसपी सहित अन्य अफसरों को आवेदन देकर शिकायत दर्ज करायी गयी थी।

इस पर एसपी की ओर से तत्काल कार्रवाई करने का आदेश जारी कर दिया गया था। इधर, पुलिस की कार्रवाई शुरू होने की भनक लगते ही गायक की ओर से ट्विटर हैंडल और फेसबुक सहित अन्य सोशल साइट से गीत हटा दिया था। तब तक गीत काफी वायरल हो चुका था। सभी दल और नेताओं के समर्थकों तक पहुंच गया था। उसके बाद आयर थाना क्षेत्र के बरनांव गांव निवासी बसपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र राम की ओर से थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी गयी।