todayharyana

ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर प्रति एकड़ दी जाएगी इतनी राशि, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

By. today haryana. com मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों में
 | 
ओलावृष्टि से फसल नुकसान पर प्रति एकड़ दी जाएगी इतनी राशि, मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

By. today haryana. com

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री ने विभिन्न ज़िलों में हो रही बारिश एवं ओला वृष्टि से किसानों की फसलों को हुए नुकसान जायज़ा लिया साथ ही किसानों को राहत देने के लिए कई घोषणाएँ भी की।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी प्रभावित किसानों की फसलों का सर्वे कर राहत राशि प्रदान की जाएगी। राज्य सरकार संकट की घड़ी में किसानों के साथ है। उन्हें हरसंभव मदद प्रदान की जाएगी। किसानों को राहत राशि के अलावा फसल बीमा योजना का लाभ भी दिलाया जायेगा। 50 प्रतिशत से अधिक फसल नुक़सान होने पर दी जाएगी शत प्रतिशत राशि

फसल भरपाई का होगा शत-प्रतिशत समाधान

 

मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि देश में फसल क्षति की राहत राशि बाँटने में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। भारत के अन्य राज्यों में किसानों को इतनी अधिक राशि प्रदान नहीं की जाती है। प्रदेश में फसलों का 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान को शत-प्रतिशत मान कर राहत राशि प्रदान की जाती है।

गेहूं चना और मसूर की फसल पर मिलेगा इतना मुआवजा

गेहूँ, चना और मसूर की 50 प्रतिशत से ज्यादा फसल नुकसान होने पर प्रति हेक्टेयर 32 हजार रुपए की राशि दी जाएगी। फसल बीमा का कार्य भी साथ में चलेगा। राहत राशि जो किसी अन्य राज्य में नहीं मिलती, वह मध्यप्रदेश सरकार देगी। मुख्यमंत्री ने फसलों का सर्वे सेटेलाइट से भी करवाने के निर्देश दिए हैं।